/sootr/media/media_files/Vv2vE3aboX8Wj1BjjweL.png)
BHOPAL. मध्य प्रदेश के मैहर जिले के प्रशासनिक अधिकारी का सैलून संचालक बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मैहर के अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह एक सैलून में पहुंचकर एक ग्राहक की हेयर कटिंग करने के साथ ही हेड मसाज करते हैं। इस वीडियो को एडीएम शैलेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अब एडीएम का नया अंदाज देखकर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं।
सैलून में एडीएम साहब का अनोखा अंदाज
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एडीएम शैलेंद्र सिंह सैलून संचालक बने हुए हैं। उनके हाथ में कैंची और कंघा है। एडीएम दुकान में पहुंचे ग्राहक की हेयर कटिंग कर रहे हैं, कटिंग करने के बाद एडीएम कहते हैं... हो गई कटिंग... इसके बाद ग्राहक के कहने पर एडीएम सिर की मसाज करने लगते हैं। वे सिर की चंपी करने लगते लगते हैं। वीडियो इतना मजेदार है कि यूजर्स इसे देखकर जमकर हंस रहे हैं।
#viralvideo : मैहर में तैनात अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सैलून में एक व्यक्ति के बाल काटते नजर आ रहे हैं।#MadhyaPradesh#MPNews#Maihar#AdditionalCollector#ADM#ShailendraSingh#viralvideo#TheSootrpic.twitter.com/f4z1mTil2Q
— TheSootr (@TheSootr) August 15, 2024
एडीएम ने FB पर पोस्ट किया वीडियो
अपने इस मजेदार वीडियो को एडीएम शैलेंद्र सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। शेयर किए गए अब तक हजारों लोगों ने देखा है। इस फनी वीडियो पर अब तक हजारों लाइक और बड़ी संख्या में कमेंट्स आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
thesootr links
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें