मैहर एडीएम बन गए 'हज्जाम', ऐसे बाल काटे कि हाथ जोड़ने लगा ग्राहक...देखिए वीडियो
Vikram Jain | Aug 15, 2024, 12:33 IST
Maihar ADM Shailendra Singh Viral video
रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का चस्का अब प्रशासनिक अधिकारियों को लग गया है। मध्य प्रदेश में अपर कलेक्टर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एडीएम एक सैलून के संचालक बने हुए हैं। देखें वीडियो...
BHOPAL. मध्य प्रदेश के मैहर जिले के प्रशासनिक अधिकारी का सैलून संचालक बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मैहर के अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह एक सैलून में पहुंचकर एक ग्राहक की हेयर कटिंग करने के साथ ही हेड मसाज करते हैं। इस वीडियो को एडीएम शैलेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अब एडीएम का नया अंदाज देखकर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एडीएम शैलेंद्र सिंह सैलून संचालक बने हुए हैं। उनके हाथ में कैंची और कंघा है। एडीएम दुकान में पहुंचे ग्राहक की हेयर कटिंग कर रहे हैं, कटिंग करने के बाद एडीएम कहते हैं... हो गई कटिंग... इसके बाद ग्राहक के कहने पर एडीएम सिर की मसाज करने लगते हैं। वे सिर की चंपी करने लगते लगते हैं। वीडियो इतना मजेदार है कि यूजर्स इसे देखकर जमकर हंस रहे हैं।
अपने इस मजेदार वीडियो को एडीएम शैलेंद्र सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। शेयर किए गए अब तक हजारों लोगों ने देखा है। इस फनी वीडियो पर अब तक हजारों लाइक और बड़ी संख्या में कमेंट्स आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
सैलून में एडीएम साहब का अनोखा अंदाज
#viralvideo : मैहर में तैनात अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सैलून में एक व्यक्ति के बाल काटते नजर आ रहे हैं।#MadhyaPradesh #MPNews #Maihar #AdditionalCollector #ADM #ShailendraSingh #viralvideo #TheSootr pic.twitter.com/f4z1mTil2Q
— TheSootr (@TheSootr) August 15, 2024
एडीएम ने FB पर पोस्ट किया वीडियो
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA