अजब एमपी के ठेकेदारों की गजब लापरवाही, हैंडपंप बीच में छोड़ बना डाली सड़क

Sourabh Bhatnagar | May 18, 2025, 09:03 IST
Share
MP ROAD NEWS
MP ROAD NEWS

मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर से होकर गुजरने वाली सड़क पर ऐसा कारनामा हुआ है, जो न केवल हैरान करता है, बल्कि लोगों की जान को भी जोखिम में डाल रहा है।

विकासशील भारत में जब करोड़ों की लागत से सड़कें बनाई जाती हैं, तो आम नागरिकों को यह अपेक्षा होती है कि वे न केवल सुरक्षित बल्कि उपयोगी भी हों। लेकिन मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में विकास शब्द एक व्यंग्य बन गया है। यहां रामनगर से गोविंदगढ़ के बीच बनाई जा रही डबल लेन सड़क के निर्माण में एक हैंडपंप को हटाना तक जरूरी नहीं समझा गया और उसी पर डामर की सड़क बिछा दी गई। वहीं विवाद बढ़ता और किरकिरी होते देख बाद में इसे हटाया गया।

168 करोड़ की परियोजना और बीच सड़क में 'लोहे की रुकावट'

hand pump stands in Middle road
hand pump stands in Middle road

पूरा मामला रामनगर के अंतर्गत जिगना भैसरहा मार्ग का है, जहां MPRDC (Madhya Pradesh Road Development Corporation) की निगरानी में शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा 168 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण किया जा रहा है। यह सड़क पहले सिंगल लेन थी जिसे अब डबल लेन में बदला जा रहा है। लेकिन भैसरहा गांव के पास एक ऐसा नजारा देखने को मिला था, जिसने इंजीनियरिंग की समझ पर ही सवाल खड़े कर दिए।

हैंडपंप पर बना डामर का रास्ता

इस निर्माण के दौरान एक पुराना हैंडपंप, जो गांव की एकमात्र जलस्रोत था, उसे हटाने की जहमत न उठाते हुए उसी पर डामरीकरण कर दिया गया।
सड़क के बीचों-बीच यह लोहे का हैंडपंप खड़ा था —

  • जो पानी नहीं दे रहा था
  • बल्कि वाहनों के लिए खतरा बन चुका था।

2 किलोमीटर तक चलकर लाना पड़ रहा पानी

गांव के लोगों ने बताया कि:

  • यह हैंडपंप ही गर्मी में पानी का सहारा था।
  • लेकिन अब सड़क बनने के बाद इसका उपयोग नहीं किया जा सकता।
  • मजबूरी में 2 किमी दूर जाकर पानी लाना पड़ता है।
  • गांव में कोई दूसरा हैंडपंप, टंकी या पेयजल सुविधा नहीं है।
स्थानीय महिलाओं और बुजुर्गों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है क्योंकि उन्हें अब सुबह-शाम दूर चलकर पानी लाना पड़ता है।

🗣️ कमिश्नर ने मानी गलती

रीवा संभागीय कमिश्नर बीएस जामोद ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा:

यह मामला हमारे संज्ञान में आया है। रामनगर-गोविंदगढ़ मार्ग पर निर्माण कार्य हुआ है लेकिन हैंडपंप हटाया नहीं गया, जो दुर्घटना का कारण बन सकता है।

विवाद बढ़ने के बाद हटाया गया

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शनिवार को सड़क निर्माण कंपनी और एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने हैंडपंप को हटवा दिया है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि सड़क के बीच में मौजूद हैंडपंप को लेकर कई दिनों से सुरक्षा और जल आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

mp news,सड़क, amazing, engineering, example, handpump, Maihar, Satna News | मैहर न्यूज, सतना न्यूज, बीच रोड पर खड़ा है हैंडपंप, एमपी न्यूज, मैहर MAIHAR ROAD CONSTRUCTION, MAIHAR HAND PUMP मैहर सड़क हादसा | सड़क हादसे | Road Accident Maihar newMaihar news

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • सतना
  • Road Accident
  • Maihar news
  • mprdc
  • सड़क हादसे
  • मैहर सड़क हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा