इंदौर कलेक्टोरेट में बड़ा बदलाव जल्द, ट्रांसफर हुए सभी SDM हुए कार्यमुक्त

Sanjay Gupta | Jun 30, 2026, 20:32 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. इंदौर कलेक्टोरेट में जल्द बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मप्र शासन द्वारा 15 जून को किए गए राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) ट्रांसफर के 14 दिन बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने सभी को रिलीव कर दिया है।

इंदौर कलेक्टोरेट में 15 जून को ट्रांसफर हुए डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर को इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने रिलीव कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं। फिलहाल लिंक अधिकारियों को रिक्त हुए पदों को संभालने के लिए कहा गया है। जल्द ही नए सिरे से कार्यविभाजन होगा।



चार तहसील के एसडीएम गए

मप्र शासन द्वारा किए गए ट्रांसफर में चार ऐसे अधिकारी भी थे जो तहसील में एसडीएम पद पर पदस्थ थे। इसमें दो अपर कलेक्टर पर पदोन्नत हुए। जिसमें राउ एसडीएम गोपाल वर्मा और सांवेर एसडीएम राकेश त्रिपाठी थे।



दोनों रिलीव हो गए। इसी तरह देपालपुर एसडीएम प्रदीप सोनी और खुड़ैल एसडीएम प्रियंका चौरिसया भी रिलीव हो गए हैं। इस तरह चार एसडीएम पद खाली हुए हैं। इन पर नए अधिकारी आएंगे।



पांच अधिकारियों ने किया जॉइन

उधर इंदौर ट्रांसफर होकर आए अधिकारियों में मंगलवार तक पांच अधिकारी जॉइन कर चुके हैं, बाकी एक अधिकारी भी एक-दो दिन में संभावित है।



अभी तक धार से आए संयुक्त कलेक्टर राहुल गुप्ता, दतिया से आई श्रुति अग्रवाल व दतिया से ही आए लोकेंद्र सिंह सरल, भोपाल से आईं अलका सिंह वामनकर और सीएस आफिस से आए राजेश सिंह ने जॉइन कर लिया है। विदिशा से ट्रांसफर हुए एचएस विश्वकर्मा का जॉइन होना बाकी है।



इंदौर से यह ट्रांसफर हुए

वहीं इंदौर से नीरज खरे, प्रदीप सोनी, ओम बड़कुल, कल्याणी पाण्डेय, प्रिया पटेल, सीमा कनेश, प्रियंका चौरसिया ट्रांसफर हुए हैं। उधर इंदौर से ट्रांसफर हुए दो तहसीलदार बलवीर सिंह राजपूत और याचना दीक्षित को हाईकोर्ट से 15 दिन की राहत मिली है।



बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होगी

इंदौर में नए अधिकारी आए हैं, ऐसे में अब बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होगी। चार एसडीएम तो तहसीलों में सीधे नए आएंगे। वहीं माना जा रहा है कि कलेक्टर इसमें सभी तहसीलों की स्थिति औऱ अधिकारियों के अनुभव को देखते हुए पदस्थापना देंगे। अनुभवी अधिकारियों को अहम शाखाओं का भी प्रभार दिया जाएगा।



ये खबरें भी पढ़ें...



प्रतीक संघवी से 8 घंटे में सौ से ज्यादा सवाल पूछकर छोड़ा, फिर होगी पूछताछ, कई और रडार पर



इंदौर में विधायक निधि से पार्षद राजीव जैन ने रोड पर ही करवा दी बोरिंग



500 करोड़ की डायमंड कॉलोनी की जमीन विवाद में पुलिस पर पथराव के मामले में प्रतीक संघवी से पूछताछ



पिनैकल डिजायर में 1000 करोड़ का प्लान, फ्रंट में अहमदाबाद की कंपनी, पर्दे के पीछे इंदौर की



Tags:
  • इंदौर कलेक्टोरेट
  • ट्रांसफर
  • डिप्टी कलेक्टर
  • एसडीएम
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • जॉइन