इंदौर में विधायक निधि से पार्षद राजीव जैन ने रोड पर ही करवा दी बोरिंग

Sanjay Gupta | Jun 30, 2026, 19:36 IST
Share
indore-boring-on-road-rajiv-jain
indore-boring-on-road-rajiv-jain

सफाई में नंबर वन इंदौर में अजब-गजब मामला हुआ है। यहां सड़क के बीचों बीच पार्षद ने बोरिंग करवा दी। यह बोरिंग विधायक निधि से हुई है। यह बोरिंग भी तब हुई जब इंदौर में इस पर रोक है और प्रतिबंधात्मक धारा लगी हुई है।

इंदौर में सड़क के बीचों बीच बोरिंग हो गई है। यह बोरिंग वार्ड 50 में गिरधर नगर में हुई है। यहां के पार्षद बीजेपी के राजीव जैन है। हाल ही में इंदौर में हुए भयंकर जलसंकट के बाद बोरिंग को लेकर मांग हुई। इस पर इंदौर पांच के क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया विधायक निधि से राशि मंजूर की और पार्षद ने बोरिंग करवा दी।

सड़क के बीच में हो गई बोरिंग

यह बोरिंग करीब सप्ताह भऱ पहले कराई गई है। इस दौरान पार्षद भी रात को मौके पर मौजूद रहे। यह बोरिंग गिरधर नगर की गली नंबर 1 में की गई है। अब आने-जाने वालों वाहन चालकों और लोगों को अपनी जिम्मेदारी से ही निकलना होता है, कोई भी कभी भी इस बोरिंग से टकरा सकता है।

पार्षद बोले रहवासियों ने ही कराई वहां

पार्षद राजीव जैन ने इस मामले में द सूत्र से कहा कि यह बोरिंग खुद रहवासियों ने ही सड़क के बीच में कराई है। मैं भी रात को मौके पर था। रहवासियों को समझाया था। लेकिन रहवासी बोले कि एक और सीवरेज लाइन है और एक और नर्मदा लाइन है। ऐसे में किनारे पर बोरिंग नहीं हो सकती है। इसके बाद उन्होंने ही तय किया कि इसे सड़क के बीच में कराई जाए।

हाल में अवंतिका गैस लाइन पर हो रही थी बोरिंग-

हाल ही में इंदौर में अवंतिका गैस लाइन में विस्फोट का मामला आया था, जिसमें चार लोग झुलस गए थे। यहां भी बीजेपी पार्षद बालमुकुंद सोनी को लेकर आरोप लगे कि वह बोरिंग करवा रहे थे। बोरिंग के दौरान बिना जांच किए बोरिंग के लिए मशीन गैस लाइन पर चला दी जिससे विस्फोट हुआ।

यह खबरें भी पढ़ें...

पिनैकल डिजायर में 1000 करोड़ का प्लान, फ्रंट में अहमदाबाद की कंपनी, पर्दे के पीछे इंदौर की

एमपी में 4 महीने में 3 लाख लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा, इंदौर टॉप पर

इंदौर यशवंत क्लब: 20 साल बाद टूटा पम्मी-टोनी का दबदबा, तीसरा व्यक्ति बना चेयरमैन

इंदौरी आलू से लेकर सिवनी के सीताफल तक MP की इन 9 फसलों को मिला GI टैग

इंदौर बोरिंग खनन

Tags:
  • इंदौर
  • विधायक महेंद्र हार्डिया
  • जलसंकट
  • इंदौर बोरिंग खनन
  • अवंतिका गैस
  • पार्षद राजीव जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा