शादी का झांसा, कस्टम ड्यूटी का खेल और पाकिस्तान कनेक्शन: मंदसौर साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट ऐसे हुआ बेनकाब!
Aman Vaishnav | Oct 01, 2026, 14:31 IST
मंदसौर में साइबर ठगी के आरोपी के तार पाकिस्तान से जुड़े
मंदसौर के शामगढ़ में एक महिला को साइबर ठगी का सामना करना पड़ा है, जिसमें उससे 7 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए गए। जांच में पता चला है कि ठगों के संपर्क पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। वे क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से पैसे का लेन-देन करते थे। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शादी का झांसा देकर 7.5 लाख की ठगी
इसके बाद आरोपी ने बताया कि गिफ्ट कस्टम विभाग में पकड़ा गया है। अब कस्टम ड्यूटी और टैक्स के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है। ऐसा कहने पर युवती ने आरोपी को किश्तों में साढ़े 7 लाख रुपए दे दिए। वहीं जब ठगी का पता चला तो पर शामगढ़ थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने डेढ़ महीने जांच करने के बाद आरोपियों को पकड़ा है।
29 सितंबर को 6 आरोपी हुए थे गिरफ्तार
मुख्य सरगना बिहार निवासी टोनी कुमार है। वह साइबर ठगी की रकम क्रिप्टोकरेंसी से पाकिस्तान भेजता था। पुलिस मोबाइल, बैंक खाते, सिम और क्रिप्टो वॉलेट खंगाल रही है। मामले की गंभीरता देखकर पुलिस राष्ट्रीय एजेंसियों का सहयोग लेगी।
मोबाइल नंबर और IP एड्रेस पाकिस्तान के मिले
खुद ठगी का शिकार हुआ, फिर बना मास्टरमाइंड
जानकारी के अनुसार इस गिरोह ने 100 से ज्यादा साइबर घटनाओं को अंजाम दिया। ठगी में 150 से ज्यादा म्यूल खाते और सिम इस्तेमाल किए।
अलग-अलग टीमों में बंटा था नेटवर्क
खाते फ्रीज होने पर आरोपी सिम और मोबाइल फेंक देते थे। पुलिस ने 22 एंड्रॉयड मोबाइल, 150 से अधिक सिम, 5 एटीएम भी जब्त किए।
10% रकम खुद रखते, 90% पाकिस्तान भेजते
FAQ
- मंदसौर में
साइबर ठगी का मामला कब सामने आया?
यह मामला 29 सितंबर को सामने आया, जब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। - मंदसौर में आरोपियों ने ठगी के लिए किस प्रकार की तकनीक का इस्तेमाल किया?
आरोपियों ने खुद को एनआरआई बताकर, नकली फोटो और फर्जी परिजनों के जरिए युवती का भरोसा जीता और शादी का झांसा देकर गिफ्ट भेजने का बहाना बनाकर पैसे की मांग की। - पुलिस ने
मंदसौर साइबर ठगी के मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने 22 एंड्रॉयड मोबाइल, 150 से अधिक सिम, और 5 एटीएम जब्त किए हैं, और मुख्य सरगना टोनी कुमार सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस पदोन्नति से हटी रोक, 8 साल से अटका था प्रमोशन
By Ashish Bhardwaj
शिक्षकों की पदोन्नति के बाद अब स्कूलों का इंतजार खत्म, 6 से 8 अक्टूबर तक होगी ओपन काउंसिलिंग
By VINAY VERMA
राजस्थान में 8.5 लाख किसानों को दिए गए मक्का बीज की गुणवत्ता पर उठे सवाल, DNA जांच शुरू
By Jyoti Mahender Bhardwaj
भागीरथपुरा कांड पर कमेटी के सामने IAS, महापौर यह बोले, सिसोनिया बोले- अंतरात्मा कुछ और कहती है
By Sanjay Gupta
जज की बेटी को मिलता रहेगा OBC का लाभ, पिता के वेतन से तय नहीं होगी क्रीमी लेयर- HC का आदेश
By Neel Tiwari
किसान भाइयों ध्यान दें! भावांतर के लिए तीन अक्टूबर से होगा सोयाबीन का पंजीयन, खाते में एक रुपए भेजकर होगा सत्यापन
By Amresh Kushwaha
बस्तर एसपी कार्यालय में तीन करोड़ का वेतन घोटाला, CBI जांच की मांग, पूरे संभाग के पुलिस कार्यालयों का होगा टेस्ट ऑडिट
By Arun Tiwari