देश में 6 साल में 54 लाख साइबर ठगी की शिकायतें, केस दर्ज सिर्फ सवा लाख, संसद की रिपोर्ट में खुलासा

Aman Vaishnav | Sept 19, 2026, 10:12 IST
Share
भारत में साइबर फ्रॉड के केस
भारत में साइबर फ्रॉड के केस

देश में साल 2019 से 2024 के बीच साइबर अपराध की लगभग 54 लाख शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक लाख 30 हजार मामलों में ही FIR दर्ज की। साल 2024 में हर दिन औसतन 6,124 शिकायतें सामने आईं, जबकि रोजाना सिर्फ 149 मुकदमों की ही एफआईआर लिखी गई।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • देश में साइबर क्राइम की शिकायतें छह साल में 78 गुना बढ़ गई हैं।
  • इसके बावजूद एफआईआर दर्ज होने की दर बेहद कम है।
  • संसदीय समिति की रिपोर्ट में यह बड़ा खुलासा हुआ है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक एनसीआरबी का डेटा जमा करने का तरीका ही खामियों से भरा है।
  • इससे असली अपराधों का बड़ा हिस्सा सरकारी रिकॉर्ड से बाहर रह जाता है।
देश में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन इन मामलों में एफआईआर दर्ज होने की रफ्तार बेहद धीमी है। 2019 से 2024 के बीच नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर करीब 53.93 लाख शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से सिर्फ 1.30 लाख यानी 2.4 फीसदी मामलों में ही एफआईआर दर्ज हो पाई।

यह जानकारी राज्यसभा की गृह मामलों से जुड़ी स्थायी समिति की रिपोर्ट में सामने आई है। समिति ने सरकार से इस पर तुरंत कदम उठाने को कहा है।

शिकायतें 78 गुना बढ़ीं

आंकड़े बताते हैं कि 2019 में सिर्फ 26 हजार 49 शिकायतें दर्ज हुई थीं। इनमें से एक हजार 32 मामलों में एफआईआर हुई। 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 20 लाख 33 हजार 316 शिकायतों तक पहुंच गया। यानी शिकायतों में करीब 78 गुना बढ़ोतरी हुई। वहीं एफआईआर सिर्फ 49 हजार 582 मामलों में ही दर्ज हो पाई। इस तरह एफआईआर का अनुपात 2019 के 4% से गिरकर 2024 में सिर्फ 2.4% रह गया।

समिति के 31 सदस्यीय पैनल के अध्यक्ष डॉ. राधामोहन दास आग्रवाल ने इस पर चिंता जताई है। उनके मुताबिक पुलिस प्रणाली की ढिलाई और डेटा जुटाने के गलत तरीकों की वजह से असली अपराध रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं हो पाते। समिति ने सरकार के उन दावों पर भी सवाल उठाए हैं जो अपराध कम होने का दावा करते हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि साइबर हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पर शिकायत करने के बाद भी लोगों को फॉलो-अप में देरी झेलनी पड़ती है। अलग-अलग राज्यों में अधिकार क्षेत्र का झगड़ा, तकनीकी जांच की कमी और शिकायत निपटाने की जटिल प्रक्रिया लोगों का भरोसा कमजोर कर रही है। इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं और युवाओं पर पड़ रहा है।

LPG E-KYC के नाम पर ठगी, गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर OTP मांग रहे साइबर ठग
16 Sept 2026
एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी के नाम पर साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। ठग फोन करके उपभोक्ता को कनेक्शन कटने की बात कहकर जाल में फसा लेते हैं। इसके बाद डर का फायदा उठाकर ठगी करते हैं। जानिए कैसे सुरक्षित तरीके से ई-केवाईसी कराएं और फ्रॉड होने पर तुरंत क्या कदम उठाएं।

क्यों छूट जाते अपराध

समिति ने एनसीआरबी के डेटा जुटाने के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं। एनसीआरबी प्रिंसिपल ऑफेंस रूल पर काम करता है। इसका मतलब है कि अगर किसी मामले में लूटपाट के साथ वीडियो भी ऑनलाइन लीक हुआ हो, तो एनसीआरबी इसे सिर्फ अपहरण के तहत दर्ज करेगा। साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न और लूट जैसी दूसरी घटनाओं का डेटा दर्ज ही नहीं होता। इस तरह कई असली अपराध राष्ट्रीय आंकड़ों से गायब हो जाते हैं।

समिति ने राज्यों की एक और गड़बड़ी की तरफ इशारा किया है। क्राइम रेट कम दिखाने के लिए कई थानों में एफआईआर की जगह नॉन-कॉग्निजेबल यानी गैर-संज्ञेय रिपोर्ट बना दी जाती है। अफसरों के दबाव में यह खेल थानों में आम हो गया है। इससे पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी होती है।

रिपोर्ट के मुताबिक राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो केंद्र को डेटा भेजने में भी दो साल तक की देरी करते हैं। पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम और राजस्थान जैसे राज्यों में यह देरी सबसे ज्यादा पाई गई है। इसका नतीजा यह होता है कि संसद में सुरक्षा बजट या पुलिस सुधार पर फैसले पुराने आंकड़ों के आधार पर लिए जाते हैं।

क्या हैं सिफारिशें

समिति ने सरकार को कई सिफारिशें भी दी हैं। एफआईआर दर्ज न करने वाले अफसरों के खिलाफ गृह मंत्रालय सख्त कार्रवाई करे। मानवीय दखल कम करने के लिए ई-एफआईआर व्यवस्था लागू हो। एनसीआरबी अपने सिस्टम में मल्टी-टैगिंग शुरू करे, ताकि एक ही मामले में शामिल सभी अपराध सही तरीके से दर्ज हों।

समिति ने यह भी सुझाव दिया है कि हर राज्य में शिकायत दर्ज करने और निपटाने की एक जैसी व्यवस्था हो। शिकायत मिलने के बाद तय समय-सीमा में कार्रवाई हो। साथ ही पुलिस भर्ती के शुरुआती स्तर पर ही साइबर सुरक्षा कोर्स अनिवार्य किया जाए।

रायपुर पुलिस की कार्रवाई: D-कंपनी का डर दिखा अरबों ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार
22 Aug 2026 ,
By Umeshwari Baghel
रायपुर पुलिस ने D-कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह काले कागजों को केमिकल से असली नोट बनाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगता था। पुणे से 7 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने करोड़ों की नकदी और सामान जब्त किया।

Tags:
  • साइबर ठगी
  • भारत में साइबर ठगी के केस
  • ऑनलाइन फ्रॉड
  • साइबर क्राइम
  • भारत में कुल साइबर ठगी के मामले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल