इंदौर में कन्फेक्शनरी केम्को के मालिक संजय जैसवानी पर बाजार की बढ़ी देनदारी, एक मंत्री का पैसा फंसा, सीए को बनाया बंधक
Sanjay Gupta | Sept 13, 2024, 16:34 IST
KAMCO CHEW FOODS
सीए एसोसिएशन इंदौर को सुबह पता चला कि केम्को ग्रुप के संजय जैसवानी ने सीए निशिथ नाहर को बंधक बनाया है। परिजनों ने एसोसिएशन को बताया कि दो दिन से जैसवानी ने बसंत बिहार स्थित अपने घर पर बंधक बनाया है।
INDORE. इंदौर में बीते सात दिनों से एक हाईफ्रोफाइल केस दबे-छिपे चल रहा था। सूबे के एक मंत्री का पैसा कन्फेक्शनरी कारोबारी केम्को च्यू फूड्स प्रालि (KAMCO CHEW FOODS) ग्रुप के संजय जैसवानी के पास फंस गया है। बाजार की भी करोड़ों की देनदारी खड़ी हो गई है। मामला ऐसा फंसा कि अब पूरी गगरी काम करने वाले सीए पर फोड़ी जा रही है और इसके लिए उसे दो दिन बंधक बनाकर रखा गया। शिकायत होने पर वह सीए को पुलिस ने छुड़ाया और थाने पर बैठा लिया।
![WhatsApp Image 2024-09-13 at 15.43.30]()
सीए एसोसिएशन इंदौर को सुबह पता चला कि केम्को ग्रुप के संजय जैसवानी ने सीए निशिथ नाहर को बंधक बनाया है। परिजनों ने एसोसिएशन को बताया कि दो दिन से जैसवानी ने बसंत बिहार स्थित अपने घर पर बंधक बनाया है। मोबाइल भी जब्त कर लिया और आरोप लगा रहे हैं कि दो करोड़ का गबन किया है। इस मामले में एसोसिएशन ने आपत्ति और पुलिस कमिशनर राकेश गुप्ता को लिखित शिकायत दी। इसके बाद नाहर को छुड़ाया गया और थाने बैठा लिया। पुलिस ने सीए प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सीए पर आरोप है कि गबन किया है। वहीं एसोसिएशन का कहना है कि जो भी हो बंधक बनाने का अधिकार, दुर्व्यवहार और मारपीट कोई नहीं कर सकता, यह सीधे अपहरण का केस है, इस मामले में भी संबंधित जैसवानी पर केस दर्ज होना चाहिए।
केम्को ग्रुप जो संजय जैसवानी का है इनके साथ भाई विजय जैसवानी, रिश्तेदार नितिन जिवनानी, भांजी कंचन जिवनानी व अन्य जुड़े हुए हैं। कई अलग-अलग पाटर्नर के साथ ग्रुप की अलग-अलग फैक्टरी है। इसमें खालसा न्यूट्रिशन, सताना भारत व अन्य है। इसमें सूबे के एक मंत्री का भी भारी पैसा लगा हुआ है। ग्रुप ने बीते कुछ सालों में कैम्को मार्ट के नाम से फ्रेंचाइजी खोली, साथ ही कारोबार को फैलाया। इसके चलते बाजार में देनदारी बढ़ गई। शक्कर वालों के ही 16 करोड़ राशि बकाया है, इसी तरह अन्य कच्ची सामग्री वालों के भी दस करोड़ से ज्यादा बकाया है। उधर केम्को ने एक ग्रुप को अपनी कंपनी का एक हिस्सा बेचा और उससे करोड़ों रुपए उठाए है। लेकिन इस दौरान ग्रुप का काम देनदारी और अधिक फैलाने में ठंडा पड़ गया। घाटे के चलते संबंधित मंत्री ने भी लगे हुए अपने हिस्से में से एक मोटी रकम वापस मांगी। बाकी देनदार भी ख़ड़े हुए हैं। इसी बीच ग्रुप द्वारा यह खुद के साथ धोखाधड़ी होने की बात बाजार में कही जा रही है।
सीए एसोसिएशन ने सीपी गुप्ता से मिलकर कहा कि सीए निशीथ नाहर कन्फेक्शनरी इंडस्ट्री केमको इंडस्ट्रीज के लिए सलाहकार के रुप में काम करता है। केमको के मालिक संजय जैसवानी ने गबन का आरोप लगाकर सीए निशीथ को अपने घर पर 2 दिन बंधक बनाया, कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए; बुरी तरह प्रताड़ित किया, मोबाइल छीन कर बंद कर दिया एवं भूखा प्यासा रखा। साथी रोहित नागवंशी निशीथ से मिलने गया तो संजय ने रोहित को भी बंधक बना लिया एवं प्रताड़ित किया। ज्ञापन देने में टीपीए के मानद सचिव सीए ( डॉ ) अभय शर्मा, इंदौर सीए शाखा के अध्यक्ष सीए अतिशय खसगीवाला, रीजनल कौंसिल मेंबर सीए कीर्ति जोशी, सीए एसएन गोयल , सीए शैलेंद्र सोलंकी जी, सीए आनंद जैन, सीए मौसम राठी, सीए अतिशय जैन, सीए रजत धानुका, सीए स्वर्णिम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।
आरोप लग रहे हैं कि जैसवानी ने यह पहली बार नहीं किया है। इसके पहले भी वह कंपनी के कर्मचारियों को उठवाने, बंधक बनाने और उनके खिलाफ केस करने के कई मामले कर चुका है, जिसकी समय-समय पर शिकायत हुई। लेकिन रसूख होने के चलते हर बार वह अपने कर्मचारियों पर केस दर्ज कराने में कामयाब रहा। उसके पीड़ितों में शुभम वर्मा, गजेंद्र व अन्य कई लोग है। अब इसमें सीए निशिथ का भी नाम जुड़ गया।
उधर संजय जैसवानी की ओर से गिरीश वाधवानी ने पुलिस को शिकायत की है। वाधवानी पुलिस को जैसवानी की भांजी कंचन जीवनानी के साथ ही रिश्तेदार नितिन जीवनानी, सीए निशिथ नाहर, रोहित नागवंशी और गौरव अहलावत के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है। इसमें है कि जीआरवी बिस्कुट कंपनी हरियाणा के मालिक गौरव ने हमार साथ काम करने की इच्छा जताई। बाद में तय हुआ कि केम्को च्यू फूड प्रालि, जीआरवी को अपनी कार्यशील पूंजी का हिस्सा देगा। साथ ही शर्तें तय हुई कि जीआरवी जितना कमाएगी इसमें से 90 फीसदी केम्को को मिलेगा। कंपनी जीआरवी घ(टा दिखा रही थी। इसके लिए केम्को ने दस लोगों की ऑडिट टीम लगाई औऱ् जांच में आया कि गौरव अहलावत ने पूंजी निवेश 2.26 करोड़ किया और इससे कई गुना धोखाधड़ी की और गबन किया। हालांकि शिकायत में कंचन, निशिथ इन सभी की भूमिका लेकर विस्तार से नहीं लिखा गया है।
![sanjay gupta]()
WhatsApp Image 2024-09-13 at 15.43.30
सीए को बंधक बनाया, मामला पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचा
मैं पूछूंगा नहीं... मेरे करोड़ों रुपए फंस गए संजय जैसवानी ने द सूत्र से बात करते हुए कहा कि मैं पुलिस को शिकायत करने जा रहा हूं। मेरी भांजी कंचन और सीए, ऑडिटर निशीथ ने मिलकर 1600 करोड़ रुपए का गबन किया है इसमें मेरे फैक्टरी के कई लोग लिंक है। मेरे साथ धोखाधड़ी हुई है तो क्या मैं अपने सीए, आडीटर से पूछूंगा नहीं कि मेरा पैसा कहां गया? इनके चलते ही दूसरों को पैसा नहीं दे पा रहा हूं, मैंने सिर्फ नौ घंटे पूछताछ की।
क्या है पूरी इनसाइड कहानी
WhatsApp Image 2024-09-13 at 15.43.46
सीए एसोसिएशन ने यह उठाई मांग
पहले भी बना चुका है बंधक
जैसवानी की ओर से थाने में लंबी शिकायत
WhatsApp Image 2024-09-13 at 16.32.26
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
By Sandeep Kumar
17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?
By Ramanand Tiwari
एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?
By Ramanand Tiwari
महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह
By The Sootr
MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन
By Ramanand Tiwari
एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी
By Sandeep Kumar
खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान
By The Sootr