मुरैना में आधी रात को जोरदार धमाका, चार महिलाओं की मौत, 5 घायल
Raj Singh | Nov 26, 2024, 07:41 IST
dhamaka muraina
मुरैना से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक घर में हुए भीषण विस्फोट में चार महिलाओं की मौत की खबर है। हादसे में 5 लोगों के घायल होने की भी जानकारी है।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर आ रही है। देर रात यहां एक घर में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत की खबर है। जबकि पांच लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। इन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
Morena Blast : 20 घंटे बाद मलबे में दबे मिले मां-बेटी के शव
इस दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसडीईआरएफ की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। खबरों की मानें तो आशंका है कि घर में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ। हालांकि पुलिस अभी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। मौके पर पहुंचे एसपी समीर सौरभ ने कहा कि अभी जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
ब्लास्ट में चार की मौत
खबरों के मुताबिक, शहर के टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी निवासी मुंशी राठौर नामक शख्स के मकान में यह धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि पास में बने चार और मकान जमींदोज हो गए। बताया जा रहा है कि मुंशी राठौर के मकान में रह है किराएदार इसकी चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में वैजयंती कुशवाह और उनकी बेटी विमल कुशवाह की मलबे में दबने से मौत हो गई। धमाके की वजह से मुंशी के पड़ोस में बना राकेश राठौर का मकान भी ढह गया। उनकी पत्नी विद्या राठौर और लड़की पूजा राठौर की भी मौत हो गई।
प्रशासन ने क्या कहा?
FAQ
- धमाका कहां और किस वजह से हुआ?
यह धमाका मुरैना जिले के टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी में मुंशी राठौर के मकान में हुआ। जानकारी के अनुसार, घर में रखे पटाखों के कारण विस्फोट हो सकता है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। - धमाके में कितने लोग प्रभावित हुए?
इस धमाके में 4 महिलाओं की मौत हो गई है, जिनमें से दो राठौर परिवार की सदस्य थीं। इसके अलावा, पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। - प्रशासन ने इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया दी?
घटना के बाद प्रशासन ने तुरंच बचाव कार्य शुरू किया। एसडीईआरएफ की टीम और जेसीबी मशीन की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। एसपी समीर सौरभ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल पर टीम लगी हुई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta
CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित
By Sumit Kumar