मऊगंज अपर कलेक्टर 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, किए गए तत्काल प्रभाव से निलंबित

Sandeep Kumar | Sept 12, 2024, 18:23 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-12T181718.617
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-12T181718.617

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिला में रीवा लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्‍त टीम ने मऊगंज के अपर कलेक्‍टर को केवल 5000 रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में अपर कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है...

रीवा की लोकायुक्त टीम ने मऊगंज जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी ( Additional Collector Ashok Kumar Ohri ) को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि लोकायुक्त टीम ने ये पूरी कार्रवाई अपर कलेक्टर के चेंबर में की है। मामले की जानकारी देते हुए लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ (Gopal Singh Dhakad ) ने बताया कि जमीन के बंटवारे की फाइल को राजस्व न्यायालय (revenue court ) द्वारा शिकायतकर्ता रामनिवास तिवारी ग्राम खूझ तहसील नईगढ़ी जिला मऊगंज (District Mauganj ) के पक्ष में फैसला करने के लिए अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी द्वारा 20 हजार रुपए की मांग की गई थी।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

अपर कलेक्टर मऊगंज निलंबित

मध्य प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत रिश्वत लेने के मामले में अपर कलेक्टर, जिला मऊगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। नागरिक हितों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में भी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी जा चुकी है कि जमीन नामांतरण, बटवारा आदि मामलों के निराकरण में गंभीरता बरतें। मध्यप्रदेश सरकार अपने नागरिकों को बेहतर, त्वरित और पारदर्शी तरीके से सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई

दरअसल शिकायतकर्ता रामनिवास तिवारी ने रिश्वत मांगने को लेकर लोकायुक्त टीम रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस रीवा (Lokayukta Police Rewa ) ने कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर कलेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय में हड़कंप मच गया।

20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी अपर कलेक्टर ने

अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी ने शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसला करने के लिए उससे 20 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी। इन पैसों में से 10 हजार रुपए पहले ही पीड़ित से अपर कलेक्टर द्वारा लिए जा चुके है।

लोकायुक्त की जाल में फंस गए अपर कलेक्टर

अपर कलेक्टर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया था। आज यानी गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता रामनिवास ने अपर कलेक्टर को 5 हजार रुपए दिए वैसे ही वहां पर मौजूद लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। फिलहाल अपर कलेक्टर पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रीवा लोकायुक्त कार्रवाई
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • रीवा लोकायुक्त
  • मऊगंज अपर कलेक्टर
  • अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी
  • अपर कलेक्टर अरेस्ट
  • 5 हजार रुपए रिश्वत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं