डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठे रुपए, ठगों से प्रताड़ित होकर टीचर ने दी जान

Vikram Jain | Jan 06, 2025, 20:46 IST
ऑनलाइन फ्रॉड से परेशान लेडी टीचर ने किया सुसाइड। Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के मऊगंज से डिजिटल अरेस्ट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों से परेशान होकर लेडी टीचर ने आत्महत्या कर ली। साइबर अपराधियों ने पहले 22 हजार रुपए ऐंठे और इसके बाद भी डर दिखाकर पैसों की मांग करते रहे।

BHOPAL. साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट अब जानलेवा होते जा रहा है। मध्य प्रदेश के मऊगंज में डिजिटल अरेस्ट का गंभीर मामला सामने आया है। ऑनलाइन फ्रॉड से परेशान होकर लेडी टीचर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शातिर जालसाज बदमाश शिक्षिका को गिरफ्तारी का डर दिखाकर लगातार रुपए की डिमांड कर रहे थे। ठग पहले ही 22 हजार रुपए ऐंठ चुके थे। जिससे भी बाद उन्हें धमका कर मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी। जानें ठगों के जाल में कैसे फंसी लेडी टीचर...



जानें पूरा मामला

पूरा मामला मऊगंज के घुरेहटा वार्ड 12 का है। यहां रहने वाली 35 वर्षीय रेशमा पांडे पन्नी गांव के हाई स्कूल में अतिथि शिक्षक थीं। बीते शनिवार को टीचर रेशमा पाण्डेय के मोबाइल में मैसेज आया, बाद में उन्हें व्हाट्स एप पर दो वीडियो भेजे गए। इस वीडियो में वर्दी पहने पुलिस अधिकारी और सेना के जवान दिखाई दे रहे थे। ये सब देख वह घबरा गई। इसके बाद शातिर ठग ने वर्दी पहनकर महिला टीचर को वीडियो कॉल को किया और उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया।



साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी को किया डिजिटल अरेस्ट, सास ने ऐसे बचाया



आर्मी अफसर बनकर टीचर को धमकाया

जानकारी के अनुसार वीडियो कॉल के दौरान आर्मी की वर्दी में बैठे साइबर ठग ने महिला टीचर को धमकी देते हुए कहा कि उसने (टीचर) चोरी का माल मंगाया है। जालसाजों ने कहा था कि तुम्हारे नाम का पार्सल है, जिसे तुम्हें लेना होगा। नहीं लिया तो तुम्हारे खिलाफ चोरी का केस दर्ज होगा। ठग ने कहा कि इसको लेकर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद गिरफ्तारी की धमकी से टीचर इतना डर गई कि उन्होंने तुरंत बदमाशों के भेजे स्कैनर पर 22 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद बदमाशों ने कार्रवाई की धमकी देकर रुपयों की डिमांड रखी। बदमाश 50 हजार रुपए मांग रहे थे। बदमाशों ने 29 सेकंड और 49 सेकंड के दो वीडियो भेजे थे।



Online Fraud से परेशान व्यापारी, Digital Payment नहीं लेने के लगा दिए बोर्ड



परेशान होकर खाया जहर, मौत

इसके बाद प्रताड़ना और गिरफ्तारी की धमकी से परेशान होकर डिजिटल अरेस्ट हुईं महिला टीचर ने रविवार की शाम को जहर खा लिया। मामले की खबर लगते ही घर में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिवार के लोग उसे तुरंत रीवा के संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान टीचर रेशमा ने दम तोड़ दिया।



सागर में सड़क हादसा, 4 मजदूरों की मौत, बोलेरो के उड़ गए परखच्चे



मामले की जांच में जुटी पुलिस

रेशमा पांडेय की मौत के बाद परिवार में सन्नाटा पसर गया है। मामले में महिला के देवर विनोद पांडे का कहना है कि भाभी (रेशमा पांडेय) से ऑनलाइन 50 हजार रुपए की डिमांड की गई थी। वह 22 हजार रुपए दे चुकी थी। देवर ने बताया कि भाभी को बार-बार फोन आ रहा था। इसके बाद उन्होंने जहर खा लिया। मामले में मऊगंज एसपी रसना ठाकुर ने बताया कि मामले में साइबर सेल से जांच कराई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही पोस्टमार्टम कर शव सौंप दिया गया है।



20 साल से CMO हूं, डिप्टी कलेक्टर पर जमाया रौब, मांगे 40 लाख, गिरफ्तार



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • साइबर क्राइम
  • मध्य प्रदेश
  • mauganj news
  • मऊगंज न्यूज
  • digital arrest
  • डिजिटल अरेस्ट
  • digital arrest news
  • Mauganj Teacher Suicide