मैनिट में कैंपस के अंदर नहीं चला सकेंगे टू-व्हीलर, चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, एक बस में बैठ सकेंगे 50 छात्र

Pratibha ranaa | Jul 16, 2024, 08:42 IST
Share
electric buses
electric buses

एक ई- बस में 50 छात्र बैठ सकेंगे। ये बसें हॉस्टल से डिपार्टमेंट तक चलेंगी। इसके अलावा छात्रों को कैंपस से बाहर किसी काम से जाना है तो यह बसें उन्हें मेन गेट तक भी छोड़ेंगी।

मध्य प्रदेश के भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( Maulana Azad National Institute of Technology ) के परिसर में अब स्टूडेंट्स टू-व्हीलर नहीं चला सकेंगे। अब यहां इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। छह- छह करोड़ रुपए की चार ई- बसें कैंपस में पहुंच गई हैं, जिन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा।

एक बस की कीमत 6 करोड़ रुपए है। संस्थान के पूर्व छात्र ने ये बसें दी हैं। मैनिट को ग्रीन कैंपस बनाने की योजना के चलते इन बसों का यहां संचालन किया जाएगा।

मैनिट में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अब सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें ही चलेंगी। कैंपस में 4 इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि मैनिट में अलग- अलग कोर्सेस में करीब पांच हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। यहां लगभग ढाई हजार वाहन थे। इन्हें अब कैंपस में नहीं लाया जा सकेगा।

एक बस में बैठ सकेंगे 50 स्टूडेंट्स

मैनिट में चलने वाली इलेक्ट्रिक एक बस में कुल 50 स्टूडेंट्स बैठ सकेंगे। ये बसें छात्र को हॉस्टल से उनके डिपार्टमेंट तक पहुंचाएंगी। अगर स्टूडेंट को किसी काम से कैंपस से बाहर जाना है, तब भी ये बस उन्हें मेन गेट तक छोड़ेंगी।

किसने दी ये बसें

जानकारी के मुताबिक मैनिट को ये ई- बसें संस्थान के पूर्व छात्र ने दी हैं। मैनिट के पूर्व छात्र विवेक देवांगन ने ये बसें दी हैं। वे आईएएस हैं। वर्तमान में आरईसी लिमिटेड के सीएमडी हैं।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मैनिट
  • मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  • मैनिट में नई व्यवस्था
  • मैनिट में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी
  • MANIT Campus
जयपुर की एक कोचिंग में छात्र की पिटाई, शिक्षक ने 16 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल

By Jageshwar prasad

जयपुर की एक कोचिंग में छात्र की पिटाई, शिक्षक ने 16 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 मासूमों की मौत से सस्पेंड 2 ड्रग इंस्पेक्टर बहाल, स्वास्थ्य मंत्री बोले– मुझे खबर ही नहीं

By Amresh Kushwaha

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 मासूमों की मौत से सस्पेंड 2 ड्रग इंस्पेक्टर बहाल, स्वास्थ्य मंत्री बोले– मुझे खबर ही नहीं
उदयपुर हत्याकांड के पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट ने गंभीरता का दिया हवाला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

उदयपुर हत्याकांड के पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट ने गंभीरता का दिया हवाला
चौखट पर खड़ी पत्नी, अंदर पति संग थी वो... कहीं बाथरूम में छिपाई प्रेमिका, तो कहीं संग लेकर ट्रक से भागा पति!

By Aman Vaishnav

चौखट पर खड़ी पत्नी, अंदर पति संग थी वो... कहीं बाथरूम में छिपाई प्रेमिका, तो कहीं संग लेकर ट्रक से भागा पति!
अजमेर में रेलवे अधिकारी का अपहरण, 51 लाख फिरौती मांगी; पत्नी का भाई निकला मास्टरमाइंड

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रेलवे अधिकारी का अपहरण, 51 लाख फिरौती मांगी; पत्नी का भाई निकला मास्टरमाइंड
IIT ड्रॉपआउट रिपोर्ट में इंदौर से राहत भरी खबर: 45% बढ़ी छात्रों की संख्या, तो देशभर में चार साल में इतने छात्रों ने छोड़ी आईआईटी

By Arohi Raj

IIT ड्रॉपआउट रिपोर्ट में इंदौर से राहत भरी खबर: 45% बढ़ी छात्रों की संख्या, तो देशभर में चार साल में इतने छात्रों ने छोड़ी आईआईटी
जयपुर में फर्जी बैंक खातों के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 12.59 करोड़ की ठगी के मामले दर्ज

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में फर्जी बैंक खातों के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 12.59 करोड़ की ठगी के मामले दर्ज