रिश्वत मामले में आरोपी CBI इंस्पेक्टर राहुल राज से वापस लिया गया पदक
Sourabh Bhatnagar | Published:
CBI RAHUL RAJ
राहुल राज पर मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में निरीक्षण करने पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। आरोपो का खुलासा होने के बाद होम मिनिस्ट्री की तरफ से उनसे पदक वापस लेने का फैसला किया गया है।
सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज से रिश्वत के आरोप साबित होने के बाद जांच में उत्कृष्टता के लिए दिया गया पदक वापस ले लिया गया है। इस वर्ष मई में सीबीआई की टीम ने उन्हें 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। बता दें राहुल राज को 2023 में गृह मंत्रालय द्वारा उनकी जांच में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की निरीक्षण रिपोर्ट में हेराफेरी करने के बदले रिश्वत ली। मामले का खुलासा होते ही संबंधित पदक को वापस लेने का निर्णय लिया गया।
बता दें मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले के बाद नर्सिंग कॉलेज घोटाला दूसरा सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है। नर्सिंग कॉलेजों में हो रही अव्यवस्था की शिकायत के बाद ये मामला एमपी हाई कोर्ट पहुंचा था। इसके बाद इंदौर बैंच ने इस मामले को जबलपुर बैंच को ट्रांसफर कर दिया था। इसके बाद हाई कोर्ट की जबलपुर बैंच ने मामले को केंद्रीय जांच एंजेंसी सीबीआई को सौंप दिया था। हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक अक्टूबर 2022 में सीबीआई ने मामले की जांच को शुरू किया था।
10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए
बता दें इस साल सीबीआई की दिल्ली टीम ने नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में छापेमारी की थी। जिसके बाद सीबीआई की टीम ने राहुल राज सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने राहुल राज को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इसके साथ में टीम ने रिश्वत देने वाले मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन अनिल भास्करन, प्रिंसिपल सुमा भास्करन और दलाल सचिन जैन को भी गिरफ्तार किया था। सीबीआई टीम ने राहुल राज के घर में दो सोने के बिस्कट और 8 लाख रुपए नकद बरामद किए थे। आरोप लगने के बाद इंस्पेक्टर राहुल राज को सीबीआई से बर्खास्त कर दिया गया था।
2022 में सीबीआई ने की थी जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश बढ़ गए 8.19 लाख वोटर, लेकिन राजनीतिक पार्टियों को भी वोटर लिस्ट नहीं दे रहा आयोग
By Kaushiki
इंदौर में पानी की किल्लत से फैक्ट्रियों पर ताले लगने का खतरा, कहीं सूखे बोरिंग तो कहीं टैंकरों के भरोसे चल रहा काम, मजदूरों की रोजी-रोटी दांव पर
By Arohi Raj
सरकार के 3 साल पूरे होने से पहले कांग्रेस का गांव-गांव आंदोलन, भ्रष्टाचार बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चैतन्य बघेल और ईडी के बीच अब ट्रिब्यूनल में कानूनी लड़ाई, 61 करोड़ की संपत्ति और 355 प्लाट्स पर कार्रवाई को दी चुनौती
By Umeshwari Baghel
पालने में सगाई, बचपन में शादी और कई बार सौदा, एमपी में नातरा-झगड़ा प्रथा के नाम पर अपनी ही बेटियों को बेच रहे मां-बाप
By Aman Vaishnav
हिंदू महिलाओं के घटते TFR से परेशान RSS की चिंता सीएम मोहन यादव ने घटाई, सरकारी नौकरी के लिए खत्म होगा 25 साल पुराना नियम
By CHAKRESH
जयपुर के सबसे बड़े अस्पताल में 70 लाख का सिस्टम बेअसर, अब भी नंबर के लिए धक्के खा रहे मरीज
By Jyoti Mahender Bhardwaj