रतलाम में नशे के लिए बेचा जा रहा था लोकल एनेस्थीसिया इंजेक्शन, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Rahul Garhwal | Mar 21, 2024, 01:29 IST
Share
ratlam news
ratlam news

रतलाम में पुलिस ने देर रात एक मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की। सांवरिया मेडिकल स्टोर संचालक नशे के लिए ऊंचे दामों पर लोकल एनेस्थीसिया इंजेक्शन बिना डॉक्टर के पर्चे के बेच रहा था। मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया है।

Case of Selling local Anesthesia Injection


आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम पुलिस ने बुधवार देर रात सांवरिया मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की। मेडिकल स्टोर संचालक नशे के लिए लोकल एनेस्थीसिया इंजेक्शन ऊंची कीमत पर बेचता हुआ पाया गया। पुलिस के साथ ड्रग डिपार्टमेंट की टीम भी मौजूद थी। इंजेक्शन जब्त करके मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया है।

पुलिस को मिली थी जानकारी

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एमडी और ब्राउन शुगर सहित अन्य मादक पदार्थ बेचने वाले 18 लोगों को पिछले कुछ दिनों में गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से पूछताछ में जो जानकारी मिली उसमें ये बात भी सामने आई कि शहर के कुछ मेडिकल स्टोर से अलग-अलग तरह के इंजेक्शन लेकर नशे के आदी लोगों द्वारा उनमें एमडी और ब्राउन शुगर मिलाकर भी नशे के रूप में उपयोग किया जा रहा है। कुछ मेडिकल स्टोर्स पर बिना प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित दवाओं को बेधड़क बेचा जा रहा है।

बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं बेचा जा सकता एनेस्थीसिया इंजेक्शन

लोकल एनेस्थीसिया इंजेक्शन का उपयोग सीधे अस्पताल में होता है। ये बिना किसी डॉक्टर के पर्चे के नहीं बेचा जा सकता है। वहीं रतलाम में कुछ मेडिकल स्टोर संचालक इसे ऊंची कीमत पर बेच रहे थे।

सांवरिया मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई

रतलाम पुलिस महू रोड के सांवरिया मेडिकल स्टोर पर ड्रग डिपार्टमेंट की टीम के साथ पहुंची। पुलिस ने एक शख्स को मार्क किया नोट देकर मेडिकल स्टोर से लोकल एनेस्थीसिया इंजेक्शन लाने के लिए भेजा। दुकानदार ने जब प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर लोकल एनेस्थीसिया इंजेक्शन उस व्यक्ति को दिया तो पुलिस ने रंगे हाथों संचालक को पकड़ लिया। ड्रग विभाग के अधिकारियों ने इंजेक्शन और स्टोर का स्टॉक रजिस्टर भी जब्त कर लिया।

ये खबर भी पढ़िए..

सीएम मोहन ने बरगी की पूर्व विधायक को लेकर क्यों कही ऐसी बात कि सब हो गए हैरान !

SP राहुल कुमार लोढ़ा बोले- आगे भी होंगी ऐसी कार्रवाई

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा का कहना है कि पुलिस के पास और भी कई जानकारियां हैं, जिसके आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Ratlam medical store operator arrested | Drug injection in Ratlam | Ratlam police action on medical store | रतलाम मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार | रतलाम में नशे का इंजेक्शन | लोकल एनेस्थीसिया इंजेक्शन बेचने का मामला | रतलाम पुलिस की मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई

Tags:
  • Ratlam medical store operator arrested
  • Drug injection in Ratlam
  • Case of selling local anesthesia injection
  • Ratlam police action on medical store
  • रतलाम मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • रतलाम में नशे का इंजेक्शन
  • लोकल एनेस्थीसिया इंजेक्शन बेचने का मामला
  • रतलाम पुलिस की मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई
1100 साल पुराना जैन मंदिर फिर होगा तैयार: विदिशा में ASI की बड़ी तैयारी, दो साल से ज्यादा चलेगा काम

By Manya Jain

1100 साल पुराना जैन मंदिर फिर होगा तैयार: विदिशा में ASI की बड़ी तैयारी, दो साल से ज्यादा चलेगा काम
भोपाल में खौफनाक वारदात: मां-पत्नी और 2 बच्चों के गले रेते, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव

By Arohi Raj

भोपाल में खौफनाक वारदात: मां-पत्नी और 2 बच्चों के गले रेते, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव
धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान: लोगों को याद आया कथावाचक प्रदीप मिश्रा का किस्सा, जब नाक रगड़कर मांगनी पड़ी थी माफी

By Aman Vaishnav

धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान: लोगों को याद आया कथावाचक प्रदीप मिश्रा का किस्सा, जब नाक रगड़कर मांगनी पड़ी थी माफी
सट्टे का साम्राज्य, संरक्षण का नेटवर्क, सौरभ की पूछताछ से किसकी बढ़ेगी मुश्किल, महादेव के खेल में कौन-कौन था हिस्सेदार

By Arun Tiwari

सट्टे का साम्राज्य, संरक्षण का नेटवर्क, सौरभ की पूछताछ से किसकी बढ़ेगी मुश्किल, महादेव के खेल में कौन-कौन था हिस्सेदार
दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो में ब्लास्ट की धमकी, ई मेल में अमिताभ बच्चन के जलसा में भी धमाके की बात

By Sanjay Gupta

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो में ब्लास्ट की धमकी, ई मेल में अमिताभ बच्चन के जलसा में भी धमाके की बात
दिवाली पर जयपुर में रोडवेज बसों की एंट्री बंद, तीन से नौ नवंबर तक सिंधी कैंप नहीं आएंगी बसें

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली पर जयपुर में रोडवेज बसों की एंट्री बंद, तीन से नौ नवंबर तक सिंधी कैंप नहीं आएंगी बसें
झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 लड़ रहे हैं जिंदगी और मौत से

By Jageshwar Prasad

झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 लड़ रहे हैं जिंदगी और मौत से