मेघालय टूरिज्म मिनिस्टर बोले इंदौर से हनीमून कपल मर्डर के इरादे से आए तो कैसे रोकेंगे, हथियार गुवाहटी से खरीदा

Sanjay Gupta | Jun 09, 2025, 17:24 IST
मेघालय के पर्यटन मंत्री पाल लिंगदोह (the sootr)
मेघालय के पर्यटन मंत्री पाल लिंगदोह ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने राजा रघुवंशी हत्याकांड पर मेघालय की छवि खराब करने वालों की आलोचना की। मंत्री ने बताया कि आरोपियों ने गुवाहटी से हथियार खरीदा था। इसके बाद उन्होंने शिलांग में हत्या की।

INDORE. मेघालय के पर्यटन मंत्री पाल लिंगदोह ने राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर सोमवार दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने मेघालय की छवि खराब करने वालों को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि वह और सरकार इस मामले में लीगल एक्शन ले रहे हैं। यह भी इसमें खुलासा हुआ कि हत्या का हथियार डाओ आरोपियों ने गुवाहटी में कहीं से खरीदा था और फिर शिलांग में आकर हत्या की। उधर राजा के घरवालों ने सोनम की सच्चाई सामने आने के बाद उसके पोस्टर जलाए।



पूरी तरह लव ट्रायंगल का मामला

लिंगदोह ने कहा कि यह पूरी तरह से लव ट्रायंगल का मामला है और इसमें मुख्य आरोपी मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम है। इस केस में कांट्रेक्ट किलिंग हुई है। इस मामले में पूरे राज्य की छवि बेवजह खराब की गई। इसमें पुलिस क्या कर सकती है जब कोई इंदौर से या अन्य जगह से यहां मर्डर करने के उद्देश्य से आए वह भी हनीमून कपल। इन्हें कैसे रोका जा सकता है।



हमारी पुलिस ने 7 दिन में क्रेक किया केस

पर्यटन मंत्री ने कहा कि एसआईटी ने सात दिन में केस क्रेक किया है, वह भी इतनी चुनौतियों के बीच में यह काम हुआ है। इसमें सभी आरोपी राज, विशाल, आनंद पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं सोनम सरेंडर कर चुकी है। सभी आरोपी इंदौर के हैं।



राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें...

राजा के मर्डर में छिपे हैं कई राज, क्या सोनम रघुवंशी अपने पापा से नहीं कह पाई थी मन की बात?



मेघालय पुलिस का खुलासा- राजा की हत्या राज ने इंदौर से कराई, 3 हत्यारे और सोनम रघुवंशी साथ थी फिर शिलांग से भागे



हनीमून से पहले सोनम रघुवंशी ने निकाले थे 9 लाख रुपए, रात को ऑपरेशन चलाकर किया 3 को गिरफ्तार



हत्या के पहले राजा को हो गया था शक, मां को बताया था सोनम को मुझमें नहीं है इंटरेस्ट



हमने साबित किया हमारी पुलिस काबिल

इसके पहले पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह किए थे खुलासे

राजा-सोनम रघुवंशी केस को लेकर मेघालय पुलिस ने सोमवार दोपहर में शिलांग (मेघालय) में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस पर कई खुलासे किए थे। उन्होंने सोनम रघवुंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह को मुख्य आरोपी बताया। इसमें चौंकाने वाला खुलासा यह है कि राज खुद शिलांग नहीं गया था ताकि उस पर शक नहीं हो, उसने हत्यारों की व्यवस्था की और इन सभी हत्यारों के साथ संपर्क में था और पूरी हत्या की साजिश को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि सोनम का हत्या और प्लानिंग में भागदीरा थी और वह भी प्राइम एक्युस्ड है। तीनों हत्यारों विशाल, आकाश और आनंद ने सोनम के साथ मिलकर 23 मई को राजा की हत्या की और फिर शिलांग से उसी दिन भाग गए।



राज खुद शिलांग नहीं गया

इस मामले में राज पर शक नहीं आए इसके लिए राज खुद शिलांग नहीं गया था। उसने हत्यारों को व्यवस्था की। मेघायल पुलिस एसपी विवेक सेह ने बताया कि इसमें गिरफ्तार आकाश राजपूत, 19 साल ललितपुर का है, विशाल चौहान, 22 साल उम्र, इंदौर का है, राज सिंह कुशवाह 21 साल इंदौर का है और सोनम रघुवंशी गाजियाबाद पुलिस के पास है, जिन्हें टीम मेघालय लाने गई है। वहीं दोपहर में आनंद कुर्मी 23 साल बसहारी सागर का है जो पकड़ा गया है।



सभी आरोपी सोनम से उम्र में छोटे

सभी आरोपी उम्र में सोनम से छोटे हैं वह खुद 24 साल की है लेकिन वहीं आकाश 19 साल का, राज 21 साल का, विशाल 23 साल का और आनंद कुर्मी 23 साल का है। मेघायल पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी को पूछताछ में लिया जा रहा है। हमारे पास पुख्ता सबूत है और हम आरोपियों को सजा दिलवाएंगे। इसमे कोई भी व्यक्ति जो बयान देना चाहता वह पुलिस को दे सकता है।



हत्या के बाद अंडरग्राउंड हुई सोनम, गिरफ्तारी हुई तो सरेंडर किया

उधर राजा के घरवालों ने जलाए सोनम के पोस्टर

उधर राजा के घरवालों ने सच्चाई सामने आने के बाद सोनम के पोस्टर जलाए। जमकर उसके खिलाफ गुस्सा निकाला और कहा कि सख्त से सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए। राजा की मां ने कहा जैसे मेरे बेटे के साथ हुआ, सोनम को भी सजा मिलना चाहिए. उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाए।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Indore
  • मर्डर
  • मेघालय
  • लव ट्रायंगल
  • पर्यटन मंत्री
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी