हनीमून से पहले सोनम रघुवंशी ने निकाले थे 9 लाख रुपए, रात को ऑपरेशन चलाकर किया 3 को गिरफ्तार
Sanjay Gupta | Jun 09, 2025, 12:30 IST
sonam raghuwanshi indore latest news
राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। सोनम रघुवंशी ने हनीमून से पहले अपने खाते से 9 लाख रुपए निकाले थे, जिसे माना जा रहा है कि उसने राजा की सुपारी किलिंग के लिए निकाले थे।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। हत्याकांड में यह भी बात सामने आई है कि प्रेमी राज कुशवाह के साथ सोनम रघुवंशी की घंटों बात होती थी। हनीमून में जाने से पहले सोनम ने खाते से 9 लाख रुपए निकाले थे। माना जा रहा है कि सोनम ने यह राशि राजा की सुपारी किलिंग के लिए ही खाते से निकाली थी। यह सभी हत्यारे सोनम के साथ ही आगे-पीछे चल रहे थे और लगातार मौके की तलाश में थे। इसके लिए लगातार सोनम द्वारा मोबाइल से हत्यारों के संपर्क में रहने की बात सामने आ रही है। इस मामले में सोनम की बरामदगी के बाद इंदौर और मेघालय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
राजा की हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह सोनम से 5 साल छोटा, नेपाल भागने की फिराक में थी सोनम
![d6c8e2a3-ec1]()
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
राजा की हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह सोनम से 5 साल छोटा, नेपाल भागने की फिराक में थी सोनम
इंदौर पुलिस ने यह दी जानकारी
इंदौर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि राजा और सोनम गुवाहाटी होते हुए शिलांग गए थे, 23 तारीख को आखिरी बात हुई थी सोनम की अपनी सास से। इसके बाद संपर्क कट गया। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से परिजन मिले थे और उन्होंने डीसीपी राजेश त्रिपाठी को इसकी मॉनीटरिंग के लिए लगाया था। इंदौर पुलिस लगातार मेघालय पुलिस के संपर्क में थी। इंदौर पुलिस को रात में सूचना मिली कि सोनम को गाजीपुर पुलिस ने नंदबाग थाने से रिकवर कर लिया। मेघालय पुलिस और इंदौर पुलिस ने अभियान चलाया और राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत को राउंडअप कर लिया गया है। मेघालय पुलिस पूछताछ कर रही है। एक आरोपी आनंद की तलाश की जा रही है।
d6c8e2a3-ec1
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari