राजा की हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह सोनम से 5 साल छोटा, नेपाल भागने की फिराक में थी सोनम

Sanjay Gupta | Jun 09, 2025, 12:08 IST
Share
-sonam-araj-kushwaha-arrested-indore sonam and raja raghuvanshi newsnd-murder-conspiracy-raja
-sonam-araj-kushwaha-arrested-indore sonam and raja raghuvanshi newsnd-murder-conspiracy-raja

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड राज कुशवाह गिरफ्तार हो चुका है, जो सोनम रघुवंशी का प्रेमी था। जानकारी के मुताबिक, राज सोनम से पांच साल छोटा था और दोनों ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची।

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड बताए जा रहे और सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाह अब गिरफ्तार हो चुका है। राज कुशवाह को लेकर जानकारी सामने आई है जो चौंकाने वाली है। वह सोनम से पांच साल छोटा बताया जा रहा है।

इंदौर की सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी और कर्मचारियों के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या की साजिश रची। अभी इस घटना में आकाश फरार बताया जा रहा है, बाकी राज के साथ ही विशाल सिंह, आनंद कुर्मी पकड़े जा चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर की सोनम रघुवंशी के अफेयर पर बोले पिता- बेटी ऐसा नहीं कर सकती, पुलिस झूठ बोल रही

सोनम की फर्म में बिलिंग का काम करता था

सोनम का प्लाईवुड का व्यापार है और राज उसी में बिलिंग का काम करता है। दोनों की नजदीकियां प्रेम में बदल गई। इस प्रेम में तब अड़चन आई जब परिवारों ने राजा से शादी तय कर दी। शादी के बाद भी सोनम का प्रेमी से रिश्ता जारी रहा। फिर दोनों ने यह प्लान बना लिया। इंदौर पुलिस एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने भी बताया कि राज और सोनम घंटों बात करते थे।
ये खबर भी पढ़ें...सोनम रघुवंशी ने ही करवाई पति राजा की हत्या, यूपी में किया सरेंडर, मेघालय सीएम ने किया खुलासा

राज ने अपने प्लान में इन्हें लिया

सोनम और राज ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची। राज ने इस काम के लिए अपने दोस्त विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को भी शामिल किया।

राज ने इन तीनों को पहले ही गुवाहाटी भेज दिया था, वहां से फिर वह शिलांग गए। इन्होंने किराए पर बाइक ली और तय साजिश के तहत सोनम और राजा के पीछे-पीछे डबल डेकर एरिया तक पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में राजा का भाई बोला- राज कुशवाहा का सोनम रघुवंशी के घर आना–जाना था, कई बार उसके मुंह से नाम भी सुना

नेपाल भागने की थी सोनम की तैयारी

हत्या के बाद सोनम फरार हो गई और एक हफ्ते से लगातार रात के समय सफर करके पुलिस से बचने की कोशिश कर रही थी। सोनम शिलांग से वाराणसी से गोरखपुर होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थी। पुलिस को उसके शव नहीं मिलने के बाद से ही शक हो गया था और वह सर्विलांस पर रखी हुई थी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

MP News | Madhya Pradesh | indore raja raghuvanshi news | raja raguvanshi | raja sonam raghuwanshi देश दुनिया न्यूज | मध्यप्रदेश न्यूज | मध्यप्रदेश

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • देश दुनिया न्यूज
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • raja raguvanshi
  • indore raja raghuvanshi news
  • raja sonam raghuwanshi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा