महू में आर्मी के ट्रेनी अफसरों के साथ लूट और महिला मित्र से गैंगरेप की घटना पर राहुल-प्रियंका गांधी हुए मुखर, बीजेपी शासित राज्यों को घेरा

Sanjay Gupta | Sept 12, 2024, 16:34 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के महू में मंगलवार रात करीब ढाई बजे यूपी के मूल निवासी ट्रेनी दो अफसर पर्यटन स्थल अपनी महिला मित्रों के साथ किराए की कार से जामगेट गए थे। कार खड़ी कर बात कर रहे थे तभी आठ बदमाशों ने कार को घेर लिया...

INDORE. इंदौर की महू तहसील के जामगेट पर दो ट्रेनी अफसर और महिला मित्रों के साथ हुई लूट और सामूहिक गैंगरेप जैसी सनसनीखेज घटना ने मप्र को निशाने पर ला दिया है। इस घटना को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ ही उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मुखर हुई और मप्र के साथ ही बीजेपी शासित राज्यों पर जमकर हमला किया।

राहुल गांधी ने बीजेपी शासित राज्यों को घेरा

राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। बीजेपी शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है और महिलाओं के खिलाफ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक। अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है। समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें- देश की आधी आबादी की रक्षा की जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे!

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री को घेरा

प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में सेना के अधिकारियों को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप और उत्तर प्रदेश में हाईवे पर एक महिला का निर्वस्त्र शव मिलने की घटनाएं दिल दहलाने वाली हैं। देश में हर दिन 86 महिलाएं बलात्कार और बर्बरता का शिकार हो रही हैं। घर से लेकर बाहर तक, सड़क से लेकर दफ्तर तक, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। देश की आधी आबादी न सिर्फ असुरक्षित है, बल्कि ऐसी बर्बरताओं की वजह से हर दिन करोड़ों महिलाओं का हौसला टूटता है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री जी बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं, लेकिन देश भर की महिलाएं अब भी अपनी सुरक्षा के लिए एक गंभीर प्रयास का इंतजार कर रही हैं। यह इंतजार आखिर कब खत्म होगा?

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर के जाम गेट में आर्मी के दो ट्रेनी अफसरों के साथ डकैती, महिला मित्र के साथ गैंगरेप, अपराधी हुए चिन्हित

डीआईजी ने फिर कहा कि सामूहिक गेंगरेप की धारा लगी है

मंगलवार रात को आर्मी के दो ट्रेनी अफसर को बंधक बनाया गया, उनके साथ दो महिला मित्र थी। बाद में एक अफसर को कहा गया कि वह जाकर दस लाख रुपए लेकर आए। उधर महिला मित्र के साथ आठ बदमशों ने सामूहिक गैंगरेप किया। जब पुलिस को खबर मिली तब बदमाश भागे। 'द सूत्र' ने इस संवेदनशील मुद्दे पर आईजी अनुराग और डीआईजी निमिष अग्रवाल दोनों से बात की। दोनों ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर गैंगरेप की धारा लगाई है। हालांकि, यह धारा पीड़ित ट्रेनी अफसर के बयान पर लगाई गई थी। इसके बाद गुरुवार सुबह 'द सूत्र' ने फिर डीआईजी अग्रवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि वहीं एफआईआर दर्ज है, पुलिस ने जो इसमें घटना हुई उस पर तेजी से संज्ञान लिया है, बयानों के आधार पर केस दर्ज किया है और दो बदमाशों को पकड़ भी लिया और बाकी भी चिन्हित किए हैं।

इस तरह हुई घटना

घटना मंगलवार रात करीब ढाई बजे की है। यूपी के मूल निवासी ट्रेनी दो अफसर इंदौर के महू तहसील के पर्यटन स्थल जामगेट पर गए थे। दोनों ने किराए से कार मंगलवाई और महिला मित्रों के साथ गए। कार खड़ी कर बात कर रहे थे तभी आठ बदमाशों ने कार को घेर लिया, उनके पास पिस्टल, चाकू और डंडे थे। उनके साथ मारपीट की और रुपए, पर्स सब छीन लिए।

फिर कहा दस लाख लेकर आओ

thesootr
thesootr

इसके बाद बदमाशों ने एक अफसर और युवती को बंधक बनाते हुए दूसरे से कहा कि दस लाख रुपए लेकर आओ, तब इन्हें छोड़ेंगे। जब यह रुपए लेने के लिए गए तो अपनी यूनिट पहुंचा और कमांडिंग अफसर को घटना बताई, फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की गाड़ियों की आवाज सुनकर बदमाश मौके से भाग गए।

रुपए लेकर नहीं लौटा तो किया गैंगरेप

पीड़ित अफसर की शिकायत पर डकैती, मारपीट, फिरौती और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। बंधक बनाए गए ट्रेनी अफसर ने पुलिस को बताया कि बदमाश बार-बार रुपयों की मांग कर रहे थे। साथी ट्रेनी अफसर के देर होने पर पर बदमाश युवती को दूर ले गए और उसके साथ मिलकर दुष्कर्म किया। बदमाशों से छोड़ने के लिए कहा तो मारा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • पीएम मोदी
  • राहुल गांधी
  • प्रियंका गांधी
  • आर्मी के ट्रेनी अफसरों
  • महिला मित्र से गैंगरेप
  • इंदौर के महू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती