महू इन्फैंट्री स्कूल के सैन्य दस्तावेज की हो रही बिक्री, फोटोकॉपी दुकान से खेल

Sanjay Gupta | May 28, 2026, 14:44 IST
Share
mhow-infantry-school
mhow-infantry-school

इंदौर के डॉ. आंबेडकर नगर (महू) के सैन्य प्रशिक्षण संस्था इन्फैंट्री स्कूल के दस्तावेज बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में महू थाने में केस दर्ज किया गया है। इसमें स्कूल परिसर में ही बनी फोटोकॉपी दुकान संचालक की भूमिका मिली है।

INDORE. इंदौर के महू में मशहूर इन्फ्रैंट्री स्कूल के डॉक्यूमेंट्स बाहर फोटोकॉपी करके बिक रहे हैं। अब इस गंभीर मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें स्कूल परिसर की ही फोटोकॉपी दुकान संचालक की भूमिका सामने आई है।

इस तरह से हुआ खुलासा

सेना की अंदरूनी जांच में पता चला कि प्रशिक्षण सामग्री की कुछ फोटोकॉपी निकालकर बेची जा रही थी। इस मामले में सेना ने महू थाने में केस दर्ज कराया। जांच में सामने आया कि एक महिला और पूर्व सैनिक जिनके नाम पर दुकान थी, उन पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस तरह से कर रहे थे बिक्री

सेना की जांच में सामने आया कि पूर्व सैन्यकर्मी देवीलाल को यह दुकान दी गई थी। उन्होंने नियमों के परे इसका संचालन सपना अग्रवाल को दिया। इसके बाद यहीं से सैन्य प्रशिक्षण दस्तावेजों की अतिरिक्त कॉपियां निकालकर बिकने का खेल किया गया।

महू टीआई राहुल शर्मा ने कहा कि सेना की शिकायत पर देवीलाल व सपना के खिलाफ केस किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय होने से पता लगाया जा रहा है कि यह किन्हें बेचे गए और कब से यह चल रहा था।

यंग कैडेट्स को बेचने की आ रही बात

जानकारी के अनुसार यह दस्तावेज फोटोकॉपी के लिए आते थे तब सपना इसकी अतिरिक्त कॉपी रख लेती थी। फिर इन्हें प्रशिक्षण के लिए आनमे वाले यंग कैडेट्स को बेचा जाता था। इसकी भनक लगने पर सेना ने आंतरिक जांच की और फिर मामला थाने पहुंचा।

ये खबरें भी पढ़ें...

पेंशन कर्मचारियों का का हक कोई दया नहीं, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

ड्यूटी पर जवान रहेंगे सुरक्षित, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए एमपी सरकार देगी 14 लाख

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: ब्लैकमेलिंग के लिए रेशू बनी थी डॉल्फिन, करीबी के शामिल होने का शक

इंदौर शहर काजी बोले- गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करें, स्मार्टफोन से दूर रहें महिलाएं, बच्चे

Tags:
  • महू
  • सेना
  • राष्ट्रीय सुरक्षा
  • military
  • इंदौर के महू
  • सैन्य प्रशिक्षण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती