भोपाल में मुस्लिम समाज ने गंगा-जमुनी सौहार्द्र की दी मिसाल, मिलादुन्नबी के जुलूस कल की जगह निकलेंगे आज, गणेश विसर्जन कल
The Sootr | Sept 27, 2023, 24:00 IST
भोपाल में मुस्लिम समाज ने गंगा-जमुनी सौहार्द्र की दी मिसाल, मिलादुन्नबी के जुलूस कल की जगह निकलेंगे आज, गणेश विसर्जन कल
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने तय किया है कि 28 सितंबर को निकलने वाले मिलादुन्नबी के जुलूस को अब एक दिन पहले 27 सितंबर को मंगलवारा चौराहे से निकाला जाएगा
BHOPAL. भोपाल में मुस्लिम समाज गंगा-जमुनी सौहार्द्र की मिसाल प्रस्तुत करने जा रहा है। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने तय किया है कि 28 सितंबर को निकलने वाले मिलादुन्नबी के जुलूस को अब एक दिन पहले 27 सितंबर को मंगलवारा चौराहे से निकाला जाएगा। ताकि गुरुवार को अनंत चतुर्दशी के दिन हिंदु समाज को कोई परेशानी न आए।
गुरुवार 28 सितंबर को दोनों हिंदु-मुस्लिम समाज के त्योहार मिलादुन्नबी और अनंत चतुर्दशी साथ में है। इस दौरान गणेश प्रतिमाएं विसर्जित होंगी और झांकियां निकाली जाएंगी। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के चेयरमैन डॉ. औसाफ शाहमीरी खुर्रम और ईद मिलादुन्नबी समारोह के संयोजक अब्दुल नफीस ने बताया कि हिंदू-मुस्लिम समाजों के पर्व कौमी एकता और सद्भाव के साथ मनाए जा सकें, इसलिए मिलादुन्नबी का जुलूस एक दिन पहले निकालने का फैसला किया है। हालांकि, बाकी मजहबी आयोजन गुरुवार को ही होंगे।
28 सितंबर को दोनों त्योहार एक साथ होने की वजह से प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके लिए जगह-जगह चेक प्वॉइंट बनाए गए हैं। इस दौरान आज ईद-ए-मिलाद के अवसर पर जुलूस निकाले जाएंगे। कल गुरुवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर गणश विसर्जन किया जाएगा। जिस दौरान बड़े पैमाने पर झांकियां और कार्यक्रम होंगे।
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी का निर्णय
प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA