खनिज करोबारी महेंद्र गोयनका मामले में HC ने आईजी को लगाई फटकार, पूछा-कैसे रोकी गिरफ्तारी

Rohit Sahu | Apr 25, 2025, 11:39 IST
Share
ig jabalpur
ig jabalpur

सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बावजूद रायपुर स्थित इस्पात कंपनी के तीन डायरेक्टरों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाले आईजी के पत्र पर हाई कोर्ट ने हैरानी जताई है।

MP News: जबलपुर हाईकोर्ट में कटनी में दर्ज धोखाधड़ी मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने रायपुर रायपुर स्थित यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया लिमिटेड के तीन डायरेक्टरों की गिरफ्तारी पर रोक के आदेश को लेकर जबलपुर IG को फटकार लगाई। जस्टिस विशाल मिश्रा की सिंगलबेंच ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट तक से अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है, तो गिरफ्तारी पर रोक लगाने का पत्र IG आईजी अनिल सिंह कुशवाह ने कैसे जारी किया?

9eefa56a-5cf
9eefa56a-5cf

आदेश की कॉपी यहां से डाउनलोड करें

IG ने रोकी गिरफ्तारी

कोर्ट (MP High Court) ने 9 अक्टूबर 2024 को जारी उस पत्र पर हैरानी जताई, जिसमें IG ने लिखा था कि जांच पूरी होने तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। न्यायालय ने अगली सुनवाई की तारीख 29 अप्रैल तय करते हुए IG (Jabalpur) को स्वयं उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

एफआईआर में सामने आए कई नाम

यह मामला खनिज विभाग से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े से जुड़ा है। इसमें खनिज करोबारी महेंद्र गोयनका का नाम सामने आया है। कटनी निवासी हरनीत सिंह लाम्बा की याचिका के अनुसार, उन्हें 2018 में कंपनी का डायरेक्टर बनाया गया था। लेकिन बाद में रायपुर के हिमांशु श्रीवास्तव, सन्मति जैन, सुनील अग्रवाल और लाची मित्तल ने हरनीत और कटनी निवासी सुरेंद्र सिंह सलूजा को बिना सूचना दिए डायरेक्टर पद से हटा दिया। हरनीत ने इस संबंध में 27 जुलाई 2024 को कोतवाली थाने, कटनी में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले में जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी रही।

SC से खारिज अग्रिम जमानत, फिर भी गिरफ्तारी टली

इस मामले में तीनों आरोपियों की अग्रिम जमानत जिला कोर्ट, HC और सुप्रीम कोर्ट से खारिज की जा चुकी है। इसके बावजूद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, जबकि उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। अदालत को बताया गया कि आईजी द्वारा 9 अक्टूबर 2024 को जारी एक पत्र ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।

यह भी पढ़ें...हाईकोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: दोष सिद्ध हुए बिना वाहन की जब्ती असंवैधानिक

हाई कोर्ट ने रुकवाई कंपनी की जनरल मीटिंग

इसके बाद याचिकाकर्ता की तरफ से अदालत को सूचित किया गया कि 24 अप्रैल 2025 को रायपुर में कंपनी की आम बैठक प्रस्तावित है, जिसमें याचिकाकर्ता हरनीत सिंह को औपचारिक रूप से हटाने का निर्णय लिया जाना है। इस पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए डीजीपी को निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई तक ऐसी कोई बैठक न हो।

यह भी पढ़ें...हाईकोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: दोष सिद्ध हुए बिना वाहन की जब्ती असंवैधानिक

इस केस की प्रमुख टाइमलाइन

2018 – हरनीत सिंह को डायरेक्टर बनाया गया

बाद में – बिना सूचना के हटाया गया

27 जुलाई 2024 – कटनी में एफआईआर दर्ज

9 अक्टूबर 2024 – जबलपुर IG ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी

सुप्रीम कोर्ट – अग्रिम जमानत खारिज

24 अप्रैल 2025 – प्रस्तावित जनरल मीटिंग

29 अप्रैल 2025 – अगली सुनवाई, IG को उपस्थित होने का निर्देश

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • MP High Court
  • Jabalpur
  • महेंद्र गोयनका
  • आईजी अनिल सिंह कुशवाह
रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण: काली स्कॉर्पियो में आए तीन युवक, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

By Umeshwari Baghel

रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण: काली स्कॉर्पियो में आए तीन युवक, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं
राजस्थान पुलिस में फेरबदल: 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जयपुर, जोधपुर समेत कई जिलों में नई तैनाती

By Jageshwar prasad

राजस्थान पुलिस में फेरबदल: 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जयपुर, जोधपुर समेत कई जिलों में नई तैनाती
अफसरों ने फोटो में गड्ढे भर सुधार दी सड़क, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दिए थे चार दिन में मरम्मत के निर्देश

By Sanjay Dhiman

अफसरों ने फोटो में गड्ढे भर सुधार दी सड़क, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दिए थे चार दिन में मरम्मत के निर्देश
छत्तीसगढ़ में मंत्रालय से फील्ड तक पौने दो सौ अफसर इधर से उधर, जमीन विवाद में उलझे प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में मंत्रालय से फील्ड तक पौने दो सौ अफसर इधर से उधर, जमीन विवाद में उलझे प्रभारी मंत्री केदार कश्यप
अशोक गहलोत की सरकार को नसीहत, कहा - 10 साल का सबसे बड़ा अकाल, तुरंत हरकत में आए भजनलाल

By Ashish Bhardwaj

अशोक गहलोत की सरकार को नसीहत, कहा - 10 साल का सबसे बड़ा अकाल, तुरंत हरकत में आए भजनलाल
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का बड़ा री-सर्च अभियान : BLO घर-घर जाकर खोजेंगे गुमशुदा नाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का बड़ा री-सर्च अभियान : BLO घर-घर जाकर खोजेंगे गुमशुदा नाम
बालाघाट के आदिवासी इलाकों के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान, बच्चों की मौत वाले गांवों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

By Sumit Kumar

बालाघाट के आदिवासी इलाकों के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान, बच्चों की मौत वाले गांवों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं