मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- नई बोरिंग पर लगेगी रोक, पानी की रोज होगी जांच
Sanjay Gupta | Jan 10, 2026, 15:14 IST
minister-kailash-kijayvargiya-indore-new-boring-ban
भागीरथपुरा में गंदे पानी के संकट के बाद सुधार जारी है। एसीएस नीरज मंडलोई व अनुपम राजन ने दौरा किया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 10 जनवरी को बैठक कर अहम फैसले लिए हैं।
News In Short
- इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ी बैठक ली और इसमें अहम फैसले लिए।
- नई बोरिंग पर अब रोक रहेगी, इंदौर की हर टंकी में रोज पानी की जांच होगी।
- निगम द्वारा अपने स्तर पर रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी।
- भागीरथपुरा में डेढ़ माह में जल, सीवरेज लाइन का काम पूरा होगा।
News In Detail
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 9 जनवरी को भागीरथपुरा का दौरा किया था। फिर 10 जनवरी को एसीएस मंडलोई और राजन के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पार्षद कमल वाघेला, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और अन्य अधिकारियों ने भी दौरा किया।
उसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में रेसीडेंसी में एक बैठक हुई। इसमें मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर, विधायक मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, संभागायुक्त सुदाम पी खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा और कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में यह लिए गए अहम फैसले
इसके लिए निगम काम करेगा, स्टाफ की जरूरत होगी तो खाली पदों पर वह भर्ती करेगा, नहीं तो आउटसोर्स व्यवस्था करेगा। भागीरथपुरा में 30 फीसदी लाइन डल गई है। बाकी लाइन में डेढ़ माह करीब लगेगा।
पानी की टेस्टिंग हो रही है, फिर भी हमारी अपील यही है कि पानी उबालकर पिएं और बोरिंग के पानी का उपयोग पीने में नहीं करें। भागीरथपुरा में मरीज आने अब कम हो गए हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम हर घर में लगातार जांच कर रही है।
BHAGIRATHPURA
महापौर यह बोले
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि दो दिन लगातार हमने वहां दौरा किया है। दो दिन बाद नर्मदा पानी के सप्लाई की स्थिति में रहेंगे। बाकी काम डेढ़ माह में पूरे होंगे। तब तक पानी के टैंकर से सप्लाई होगा। पानी उबाल कर ही पिएं।एरिया के एक-एक व्यक्ति की मेडिकल जांच शुरू की जा रही है। जहां से भी पूरे शहर में पानी को लेकर शिकायत आ रही है, उस पर लेकर काम किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों पर कहा कि हमने पहले दिन से ही इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी ली है, प्राथमिकता है कि स्थितियां ठीक हो, लोगों को उपचार मिले। विपक्ष जन सहभागीदारी व सफाईमित्रों की मेहनत पर सवाल लगा रहे हैं।
अधिकारी यह बोले
इंदौर भागीरथपुरा न्यूज...
इंदौर भागीरथपुरा कांड में शहर की छवि से लेकर निगम, प्रशासन को डैमेज करने की साजिश की आशंका
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari