कांग्रेस दफ्तर आने पर कैलाश विजयवर्गीय के पार्षद पति दीपू ने छुए थे पैर, संगठन मंत्री रघुवंशी ने गुलाबजामुन बुलाए, कार्रवाई में इन्हें छोड़ दिया
Sanjay Gupta | Jul 30, 2024, 13:42 IST
कैलाश विजयवर्गीय indore news
12 जुलाई को जैसे ही मंत्री विजयवर्गीय गांधी भवन के नीचे पहुंचे, पहले से ही कांग्रेस के पदाधिकारी वहां नीचे ही खड़े हुए थे। उनके उतरते ही सेलिब्रिटी की तरह स्वागत के लिए कांग्रेस नेता उतारू हो गए।
INDORE. कांग्रेस दफ्तर गांधी भवन पर बीजेपी सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ( Minister Kailash Vijayvargiya ) के पहुंचने के मामले में शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा और जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव को नोटिस अवधि के दौरान निलंबित करने तक की कार्रवाई हो गई। लेकिन इस दौरान कई घटनाक्रम हुए जिस पर पार्टी सगंठन ने चुप्पी साध ली है। दो नहीं वहां पर करीब दस पदाधिकारी, कांग्रेस नेता मौजूद थे, जिन्होंने विजयवर्गीय का स्वागत किया, एक ने तो पैर छुए, जो अब नए शहराध्यक्ष के भी दावेदार हैं। 12 जुलाई को जैसे ही मंत्री विजयवर्गीय गांधी भवन के नीचे पहुंचे, पहले से ही कांग्रेस के पदाधिकारी वहां नीचे ही खड़े हुए थे। उनके उतरते ही सेलिब्रिटी की तरह स्वागत के लिए कांग्रेस नेता उतारू हो गए। सुरजीत सिंह चड्ढा कमर झुकाकर नमस्ते करते हुए दिखाई दिए, तो वहीं दीपू यादव ने तो आगे बढ़कर कैलाश विजयवर्गीय के पैर छु लिए। हर कोई हाथ मिलाकर उनका स्वागत करने के लिए उतारू हो गया था। विजयवर्गीय ने भी किसी के कंधे पर हाथ रखा तो किसी से हाथ मिलाया और किसी को नमस्ते किया। पैर छूने वालों को आशीर्वाद दिया। वहीं सबसे बड़ी बात जो उठ रही थी मंत्री विजयवर्गीय के स्वागत के लिए गुलाबजामुन बुलाए गए। जानकारी के अनुसार पास के कमरे में ही बैठे संगठन मंत्री महेंद्र रघुवंशी द्वारा इसका आर्डर दिया गया था। यही गुलाबजामुन विजयवर्गीय ने चड्डा को अपने हाथों से खिलाया जो बाद में उनके लिए कड़वा निकल गया। वहीं चड्ढा ने चाय का आर्डर दिया, मंत्री विजयवर्गीय के लिए फीकी (शुगर फ्री) चाय बुलाई गई। कांग्रेस में बात उठ रही है कि इस पूरे मामले में दो पर ही कार्रवाई क्यों? मौजूद तो वहां दर्जन भर नेता थे, सभी ने स्वागत किया और किसी ने भी आपत्ति नहीं ली। मौजूद रहने वालों में सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव, शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव, संभागीय प्रवक्ता सनी राजपाल, प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल पूर्व प्रतिपक्ष नेता शेख अलीम, पूर्व पार्षद दीपू यादव वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, गिरधार नगर, अभिषेक करोसिया भी मौजूद थे।
कांग्रेस दफ्तर आने पर पार्षद पति दीपू कैलाश विजयवर्गीय के पैर छूते हुए। मप्र कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र भवंर सिंह के संबंध दीपू यादव से काफी करीबी है। इसलिए पैर छूने के बाद भी इस बात को अनदेखा किया गया। वहीं संबंधों के चलते दीपू यादव जिनकी पत्नी पार्षद है, वह शहराध्यक्ष की दौड़ में हैं। लेकिन एक शहराध्यक्ष चड्ढा केवल गुलाबजामुन खाने और खिलाने में निलंबित हो गए, वहीं दूसरे दावेदार दीपू ने तो पहले ही कमर झुकाकर पैर छु लिए। ऐसे में कांग्रेस का हाल क्या होने वाला है, किसी को नहीं पता। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के शहर में ही कांग्रेस संगठन का हाल-बेहाल है और कांग्रेस यहीं पर सबसे ज्यादा निशाने पर आ गई है।
दीपू यादव ने पैर छुए, सेलिब्रिटी की तरह स्वागत
गुलाब जामुन इन्होंने बुलाए
दो पर ही कार्रवाई, लेकिन थे तो यह भी मौजूद
be101595-eba
दीपू शहराध्यक्ष की दौड़ में, जिन्होंने पैर छुए
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar