मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कांग्रेस से मेल मिलाप गया व्यर्थ, नहीं पहुंचे पौधे लगाने

Sanjay Gupta | Jul 15, 2024, 20:28 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के इंदौर में पौधरोपण अभियान में शामिल नहीं हुए कांग्रेस नेताओं को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा का कहना है कि हमें महापौर ने कहा था मैं आपको सूचित करूंगा कि पौधरोपण के लिए कौन सा स्थान आरक्षित रखा गया है और कब आना है...

इंदौर में पौधरोपण महाअभियान के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कई समाज को साथ लेकर आ गए। इस दौरान राजनीति की नई पहल करते हुए वह कांग्रेस के दफ्तर गांधी भवन भी गए। कांग्रेस ने वाद किया हम आएंगे पौधारोपण अच्छा अभियान है लेकिन कोई भी रेवती रेंज पर नहीं गया।

यह भी हो गया था तय, पांच हजार पौधे रोपेंगे

गांधी भवन पर विजयवर्गीय के साथ ही शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा की हुई चर्चा में तय हो गया था कि कांग्रेस के लिए वहां अलग से एक जोन गांधी वन बनाया जाएगा, यहां पर 5 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए खुद चड्‌ढा ने भी एक पत्र जारी कर दिया था। लेकिन इसके बाद भी वहां कोई नहीं गया। बताया जा रहा है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शाम तक रेवती रेंज अभियान स्थल पर कांग्रेसियों का इंतजार किया था।

ये खबर भी पढ़ें...

पूर्व सीएम शिवराज के करीबी उषा, मनोज ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अभियान से क्यों बनाई दूरी

चड्‌ढा ने कहा हमें नहीं बताया कब आना है

पौधारोपण अभियान में शामिल नहीं हुए कांग्रेस नेताओं को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा का कहना है कि हमें महापौर ने कहा था मैं आपको सूचित करूंगा कि पौधरोपण के लिए कौन सा स्थान आरक्षित रखा गया है और कब आना है। लेकिन उनकी ओर से कोई सूचना नहीं आई। इसलिए हम पौधरोपण के लिए नहीं पहुंचे।

महापौर बोले- जब आमंत्रण दे दिया फिर सूचना वाली क्या बात है

वहीं कांग्रेस के इस बयान को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ने कहा कि हम तो कैलाश जी के नेतृत्व में उनके घर यानी गांधी भवन जाकर निमंत्रण देकर आए थे। हमारी पहल शहर हित में सबको साथ लेकर चलने और सामंजस्य के साथ काम करने की दिशा में थी। हमने तभी कहा था कि आपके लिए स्थान आरक्षित कर दिया गया है, आप जब वहां आएंगे, तब हम स्थान बता देंगे। लेकिन वहीं नहीं आए।

Tags:
  • कांग्रेस
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर पौधरोपण अभियान
  • कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह चड्‌ढा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती