मंत्री के भाई को ले जा रही एयर एम्बुलेंस की भोपाल में इमरजेंसी लेडिंग

Ravi Singh | Dec 08, 2024, 20:07 IST
Share
Air Ambulance Emergency Landing
Air Ambulance Emergency Landing

मध्‍य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र सिंह तोमर की हालत ज्यादा खराब होने पर एयर एंबुलेंस की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। देवेंद्र सिंह तोमर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र सिंह तोमर की तबीयत खराब होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से ग्वालियर से हैदराबाद ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर एयर एंबुलेंस की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। देवेंद्र सिंह तोमर को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिरायु अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया है।

डॉक्टर ने हैदराबाद ले जाने को कहा

प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र तोमर की तबीयत खराब हो गई है, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन देवेंद्र तोमर की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हैदराबाद ले जाने को कहा। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया था. एयर एंबुलेंस की मदद से उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद में भर्ती कराया जा रहा है। ग्वालियर में भी हैदराबाद के डॉक्टर ही उनका इलाज कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री के भाई की हालात गंभीर

ग्वालियर से अपने भाई को एयरलिफ्ट करते समय ऊर्जा मंत्री भावुक नजर आए। चिरायु ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. अजय गोयनका का कहना है कि उनकी हालत गंभीर है।

नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं देवेंद्र सिंह तोमर

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने भाई की तबीयत खराब होने के बाद काफी भावुक नजर आए। जब ​​उनके भाई को हैदराबाद ले जाने के लिए एंबुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा था, तो वे रूमाल से अपनी आंखें पोंछते नजर आए। बताया जाता है कि देवेंद्र तोमर नगर निगम में पार्षद और नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। पहले वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे, बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। ऊर्जा मंत्री के चुनाव का पूरा प्रबंधन उन्हीं के जिम्मे था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Pradyuman Singh Tomar
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • एयर एंबुलेेंस
  • एयर एंबुलेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा