खंडवा में मंत्री उषा ठाकुर बोलीं- जातिगत जनगणना से राग द्वेष और वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे, नकली हिंदुओं से बचने की जरूरत

Rahul Garhwal | Oct 03, 2023, 24:00 IST
Share
खंडवा में मंत्री उषा ठाकुर बोलीं- जातिगत जनगणना से राग द्वेष और वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे, नकली हिंदुओं से बचने की जरूरत
खंडवा में मंत्री उषा ठाकुर बोलीं- जातिगत जनगणना से राग द्वेष और वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे, नकली हिंदुओं से बचने की जरूरत

खंडवा में मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि जातिगत जनगणना से राग द्वेष और वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे। नकली हिंदुओं से बचने की जरूरत है।

शेख रेहान, KHANDWA. खंडवा आई प्रभारी मंत्री उषा ठाकर ने जातिगत जनगणना को राग द्वेष और वैचारिक मतभेद बढ़ने वाला बताया है। उन्होंने उमा भारती के कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता वाले बयान को भी सही बताया। खुद के चुनाव लड़ने पर कहा कि ये संगठन तय करेगा। उन्होंने कांग्रेस और वामपंथी पर हमला बोलते हुए कहा कि नकली और चुनावी हिंदुओं से समाज को बचने की जरूरत है। मंत्री उषा ठाकुर खंडवा में विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण करने पहुंची थीं।

जातिगत जनगणना पर बयान

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण करने पहुंचीं मंत्री उषा ठाकुर ने सबसे पहले अमृत 2 करीब 142 करोड़ की पेयजल योजना का भूमिपूजन किया। बिहार में जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कहा कि इससे राग द्वेष और वैचारिक मतभेद बढ़ेगा। मेरी तो प्रार्थना है कौम को कबीलों में मत बांटिए, ये सफर मीलों में मत बांटिए। एक नदी की तरह है मेरा वतन, नालों और झीलों में मत बांटिए। मंत्री उषा ठाकुर ने मंत्रियों और सांसद को चुनाव लड़ाने पर कहा कि इनके मैदान में उतरने से हमें फायदा होगा।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश में कभी एक-दूसरे के लिए मांगती थी वोट, अब लड़ेंगी एक ही सीट से चुनाव, बीजेपी की मंत्री के लिए होगी मुसीबत

उषा बोलीं- 'हम हथियार नहीं डालते'

यशोधरा राजे के चुनाव से इनकार पर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि हम हथियार नहीं डालते हैं। हम तो तब से मुखर हैं, जब हमारे पास सिर्फ 2 सीटें थीं। उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ को भी घेरा। विभीषण वाले उनके बयान पर कहा कि वो तो राम जी के दल में आ गए थे, उन्होंने आताताईयों का साथ नहीं दिया।

Tags:
  • Caste Census
  • जातिगत जनगणना
  • Minister Usha Thakur
  • Usha Thakur statement
  • Usha statement on fake Hindu
  • Usha performed Bhoomi Pujan
  • मंत्री उषा ठाकुर
  • उषा ठाकुर का बयान
  • नकली हिंदू पर उषा का बयान
  • उषा ने किया भूमिपूजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA