मां की जान बचाने नाबालिग ने की पिता की हत्या

thesootr Desk | Jun 12, 2025, 21:07 IST
Share
Minor killed father save mother life
Photograph: (the sootr)

अपनी मां को पिता के हाथों पिटता देख एक बेटा अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख सका। उसने पिता के हाथ से कुल्हाड़ी छीन कर उसी से पिता की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा निवासी गोविंद मल्लाह मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी, बेटी व 16 वर्षीय बेटा साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि मजदूर आए दिन अपनी पत्नी के साथ निर्ममता से मारपीट करता था। मंगलवार को भी घर पहुंचने के बाद उसके द्वारा पत्नी से विवाद कर मारपीट की जा रही थी।

मां के सीने पर पैर रख कुल्हाडी ताने था पिता

मंगलवार रात आठ बजे पिता ने घर पहुंचते ही पत्नी रेवती से विवाद प्रारंभ कर दिया था। इस दौरान पत्नी के विरोध करने पर मृतक गोविंद उसे बालों से खींच कर घर से बाहर ले गया। यहां उसने पत्नी रेवती के सीने पर पैर रख पास रखी कुल्हाड़ी तान रखी थी। मां के चीखने पर नाबालिग बेटा बाहर निकला और उसने पिता के हाथ से कुल्हाड़ी छीन कर पिता पर ही ताबड़तोड़ तीन-चार वार कर दिए, जिससे पिता गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई।

यह खबरें भी पढें...

हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं का पुलिस को मिला ठिकाना, पुलिस की तलाश तेज

धर्मांतरण मुद्दे पर दीपक बैज ने अरविंद नेताम को भेजा मानहानि नोटिस, बोले- राजनीतिक भविष्य की हत्या की कोशिश

मां की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला

बेटे द्वारा पिता की हत्या की बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद नाबालिग को हिरासत में ले लिया। बेटे के विरुद्ध कार्रवाई मां की तहरीर पर की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले तक पूरा परिवार मृतक गोविंद के शव के आसपास ही बैठा रहा।

यह खबरें भी पढें...

MP सरकार की जबरदस्त योजना, केवल 10 रूपए में होगी ग्रेजुएशन, ऐसे करें आवेदन

Ahmedabad Plane Crash : पूर्व सीएम रुपाणी का निधन, पहले भी कई नेताओं की गई है जान, जानिए प्रमुख घटनाएं

इधर चाकू से गोदकर युवक की हत्या

जबलपुर में ही एक अन्य सनसनीखेज हत्याकांड में पांच युवकों ने मामूली विवाद के बाद एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने वाले पांचों आरोपी फरार बताए जा रहे है।

घटना बुधवार रात की जब गोहलपुर थाना क्षेत्र चंडालभाटा निवासी 26 वर्षीय सागर चौधरी घर के पास खड़ा था। इसी दौरान उसका भीम, प्रिंस, सुमित, राधे और सचिन नामक युवकों से विवाद हो गया। इस विवाद में पांचों ने सागर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, इस घटना में सागर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • जबलपुर
  • पुलिस
  • हत्या
  • नाबालिग
  • बेटा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि