विधायक पन्नालाल शाक्य के बिगड़े बोल, जिला प्रशासन को बताया नाकारा
News in Short
- विधायक पन्नालाल शाक्य ने जिला प्रशासन को 'नाकारा' करार दिया।
- विक्रमोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने कलेक्टर की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
- विधायक ने कहा, "गुना सुधर जाएगा" अगर अफसर काम करते हैं।
- शाक्य ने अफसरों से अधिक सक्रियता की अपील की और उनके साथ काम करने का भरोसा जताया।
- विधायक शाक्य पहले भी विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहे हैं।
News in Detail
गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने जिला प्रशासन को 'नाकारा' करार दिया। नवसंवत्सर के मौके पर मानस भवन में आयोजित विक्रमोत्सव कार्यक्रम में विधायक ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की मौजूदगी में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अफसर केवल कागजों में काम करते हैं।
नवसंवत्सर के अवसर पर प्रशासन ने मानस भवन में विक्रमोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सम्राट विक्रमादित्य पर नाटिका का मंचन किया गया। कार्यक्रम में विधायक पन्नालाल शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे और सांसद प्रतिनिधि हरि सिंह यादव भी मौजूद थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो दिन पहले गुना जिला प्रशासन की तारीफ की थी।
दिव्यांगों से बोले विधायक पन्नालाल शाक्य; ट्राइसाइकिल भीख मांगने के लिए नहीं दी
विधायक शाक्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ये SDM नवरात्रि से शुरू हो गईं, दुर्गा स्वरूप हैं, तलवार लेकर घूम जाएं, देखो कितना मजा आता है। उन्होंने कहा- गुना सुधर जाएगा। आज अगर हम यह नहीं कर पाए, तो फिर कभी नहीं होगा। आप जैसे नकारा अफसर आएंगे और चले जाएंगे।
विधायक पन्नालाल शाक्य का बड़ा बयान, नहीं करुंगा किसी भी हाल में समझौता
विधायक ने अधिकारियों पर कंसा तंज
अधिकारियों को लेकर विधायक ने कहा, गुनिया नदी का काम शुरू करना आसान नहीं है। यह एक कठिन काम है। कई रसूखदार लोग दिल्ली, भोपाल और ग्वालियर से फोन करेंगे। वे काम रोकने को कहेंगे। मेरा निवेदन है, 'डिस्मेंटल आफ्टर सूचना, डिस्मेंटल आफ्टर संदेश।'
BJP विधायक पन्नालाल शाक्य से नहीं छूट रहा हूटर का मोह, कहा इससे बढ़ता है वजन
विधायक ने कहा, हम हर कदम पर आपके साथ हैं। कल हम उस मीटिंग में नहीं आए। आप कुछ करते नहीं, कागजों में क्या होगा। कुछ कर के दिखाओ। आपको याद करेंगे। जो कलेक्टर ने मानस भवन बनाया, लोग आज भी उसे याद करते हैं। उस महापुरुष ने बहुत अच्छा काम किया। वह भी जिलाधीश थे, आप भी श्रीमान जिलाधीश हैं।
विधानसभा में आया धर्मांतरण के खिलाफ नए कानून का विधेयक, कांग्रेस बोली इतनी जल्दबाजी क्या है
पहले भी शाक्य दे चुके हैं विवादित बयान
इससे पहले गुना में ही विधायक पन्नालाल शाक्य ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने दिव्यांगों से कहा कि ट्राइसाइकिल चौराहे और मंदिर के आगे भीख मांगने के लिए नहीं दी गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।