7fc744de-28f
लाड़ली बहनों को 1250, 3000 नहीं, अब 5000 रुपए देंगे मोहन भैया
Sandeep Kumar | Published:
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-10T102400.959
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव चुनाव प्रचार करने के लिए बुदनी विधानसभा सीट पर पहुंचे। यहां पर सीएम मोहन यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को जो मासिक वित्तीय सहायता दी जाती है, उसे बढ़ाया जाएगा।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav ) ने बुदनी विधानसभा ( Budni Assembly ) में चुनाव प्रचार के दौरान लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने बुदनी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, बहनों, कांग्रेस के लोगों से पूछिएगा कि क्या कभी आपके बैंक खाते में किसी ने पैसे जमा किए हैं? आप (कांग्रेस) लोगों से लूटते और छीनते हैं। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता (monthly financial assistance ) धीरे-धीरे बढ़ाकर पांच हजार रुपए की जाएगी।
सीएम मोहन यादव का लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा
सीएम मोहन यादव के इस ऐलान के बाद कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा (Congress MP Vivek Tankha ) ने ट्वीट करके निशाना साधा है। तन्खा ने कहा है सीएम मोहन यादव के बयान को रिपोस्ट करते हुए अपने X पर लिखा है कि यह चुनाव कोड का घोर उल्लंघन है । चुनाव आयोग तत्काल इस पर संज्ञान ले। सीएम साहब आपने इस वक्तव्य से अपने दोनों चुनावों को रद्द करने का कारण आज ही दे दिया। मुख्यमंत्री के इस ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने इसे भ्रष्ट आचरण और मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीट पर उपचुनावों (by-elections ) के लिए लागू आदर्श आचार संहिता (Code of conduct ) का घोर उल्लंघन करार दिया।
![7fc744de-28f]()
सीएम मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं को पिलाई चाय
सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि यह योजना तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan ) ने चुनावों के लिए शुरू की थी इसे बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कांग्रेस के नेता शोर मचाते रहेंगे और हमारी सरकार देती रहेंगी। सीएम ने कहा है कि 1,250 से बढ़ाकर 3000 रुपए और फिर 5000 रुपए किया जाएगा।
पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Former CM Shivraj Singh Chauhan ) ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana ) का ऐलान किया था। बता दें कि अभी फिलहाल लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1250 रुपए प्रति माह दिए जाते हैं।
सीएम मोहन यादव का लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा
सीएम पर विवेक तन्खा ने साधा निशाना
सीएम मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं को पिलाई चाय
सीएम ने किया कहा
महिलाओं को हर महीने मिलते हैं 1250 रुपए
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari