सरकारी कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को मिलेगा वेतन, सीएम मोहन के निर्देश
Ravi Singh | Oct 19, 2024, 23:58 IST
Mohan Yadav Government Employee Salary
मध्य प्रदेश में राज्य कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन जो 1 नवंबर को दिया जाना था, अब 28 अक्टूबर को दिया जाएगा। सीएम ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
MP Salary News : मध्य प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को वेतन देने का बड़ा ऐलान किया है। इससे सभी सरकारी कर्मचारी बहुत खुश हैं। सीएम मोहन यादव ने इसकी घोषणा करते हुए सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अक्टूबर माह का वेतन जो 1 नवंबर को दिया जाना था। लेकिन अब 28 अक्टूबर को दिया जाएगा।
दिवाली एक ऐसा त्यौहार है जो हर परिवार के लिए खास होता है। यह त्यौहार रोशनी, जश्न और खुशियों से भरा होता है। ऐसे में सरकार का यह फैसला कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जिससे वे समय रहते अपने त्यौहार की तैयारी कर सकें। सीएम ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि दिवाली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के समस्त शासकीय सेवकों का 1 नवंबर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर को आहरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
दिवाली के पहले शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा, नियुक्ति पत्र किए गए जारी
CM Mohan Yadav की इस घोषणा के बाद मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचाररी बहुत खुश हैं। दीपावली त्योहार से पहले वेतन मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे वे अपने परिवार के साथ मिलकर त्यौहार की खुशियों का आनंद ले सकेंगे।
सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश
ये खबर भी पढ़ें...
दिवाली के पहले शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा, नियुक्ति पत्र किए गए जारी
दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है।
समस्त शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा,…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 19, 2024
कर्मचारी हुए खुश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को चुनौती देने मैदान में उतरे बैतूल के अतिथि शिक्षक, पहले 10 विधायकों के हस्ताक्षर की तलाश
By Manya Jain
दिवाली के पटाखे ने छीनी 13 साल के बच्चे की अंगुली, 21 दिन बाद होगी सर्जरी; पेट से चिपकाया हाथ
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में 7,840 पदों पर सरकारी भर्तियों की तैयारी, VDO के 4 हजार पदों पर निकलेगी भर्ती
By Jyoti Mahender Bhardwaj
अनवर ढेबर के घर ED की दबिश, कोल लेवी और CSMCL घोटाले में EOW-ACB का प्रदेशभर में बड़ा एक्शन
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट का फर्जी आदेश पेश करने पर सूरजगढ़ विधायक पुत्र पर FIR के निर्देश, कोर्ट ने बताया न्याय प्रणाली पर हमला
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सीएम विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, किसान उत्सव से लेकर दुर्ग के कार्यक्रम में होंगे शामिल
By Harrison Masih
दस हजार सैलरी वाले युवक के खाते में दिखे एक लाख करोड़, बैंकिंग सिस्टम पर उठे सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj