चीते के बाद अब किंग कोबरा को मध्य प्रदेश में बसाएंगे सीएम मोहन यादव
Ravi Singh | Oct 22, 2024, 18:18 IST
MP King Cobra State
मध्य प्रदेश के जंगलों में चीतों के बाद अब किंग कोबरा को लाने की तैयारी की जा रही है। सीएम मोहन यादव ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में इसके निर्देश दिए हैं।
MP King Cobra State : मध्य प्रदेश जल्द ही अपने जंगलों में किंग कोबरा को लाने की योजना बना रहा है। इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो यह परियोजना मध्य प्रदेश में चीतों के सफल पुनर्वास के बाद एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। किंग
मध्य प्रदेश वन विभाग King Cobra के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रहा है। यह विशालकाय सांप जो 18 से 20 फीट (5 से 6 मीटर) तक लंबा हो सकता है। भारत का आधिकारिक सरीसृप माना जाता है। यह मुख्य रूप से हिमालयी क्षेत्रों, पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट में पाया जाता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि किंग कोबरा वर्तमान में एमपी में मौजूद हैं या नहीं। एपीसीसीएफ एल कृष्णमूर्ति के अनुसार कोबरा सांप एमपी में पाया जाता है, लेकिन वर्तमान में कोबरा की एमपी में मौजूदगी के कोई सबूत नहीं हैं। इसका एक कारण यह है कि सांपों की गिनती नहीं होती है, इसलिए यह पता लगाना मुश्किल है कि वे कहां और कितनी संख्या में हैं। यह परियोजना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर शुरू की गई है। उन्होंने राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में King Cobra समेत उन सभी जानवरों को वापस लाने के निर्देश दिए थे। यह कभी एमपी में रहता था, लेकिन अब विलुप्त हो चुका है। किंग कोबरा को 'नागराज' भी कहा जाता है, जो दूसरे सांपों का शिकार करता है। यह एकमात्र ऐसा सांप है जो अपने अंडे देने के लिए पेड़ों पर घोंसला बनाता है। भारत के कई हिस्सों में इसे भगवान शिव के गले में लिपटे नाग के रूप में पूजा जाता है। कोबरा पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में पाए जाते हैं, इसलिए यह संभावना है कि वे एमपी के जंगलों में भी रहते हों। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य राज्य में किंग कोबरा की आबादी को फिर से स्थापित करना है, जो पहले यहां पाए जाते थे। किंग कोबरा एशिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। इसके बावजूद, यह पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसकी आबादी को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है। किंग कोबरा के संरक्षण के लिए जन जागरूकता पैदा करना और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए कदम उठाना भी महत्वपूर्ण होगा। King Cobra भारत का आधिकारिक राष्ट्रीय सरीसृप है। खास बात यह है कि यह एकमात्र ऐसा सांप है जो अपने अंडे देने के लिए पेड़ों पर घोंसला बनाता है। किंग कोबरा को भारत के कई हिस्सों में भगवान शिव के गले में रहने वाला सांप माना जाता है। यह एशिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। घने जंगलों के अलावा यह खुले जंगलों, बांस की झाड़ियों और नदियों के किनारे रहना पसंद करता है।
किंग कोबरा बसाए जाएंगे
एमपी में मौजूदगी के कोई सबूत नहीं
सीएम ने दिए निर्देश
किंग कोबरा पड़ोसी राज्यों में हैं
सबसे खतरनाक है किंग कोबरा
अंडे देने के लिए बनाते हैं पेड़ों पर घोंसला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
फेसबुक की दोस्ती से 2.12 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास
By Arun Tiwari
2 नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक आवास निर्माण पर शुल्क नहीं?
By Jageshwar prasad
एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप
By Kaushiki
ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, दनादन मारते रहे थप्पड़, टीचर रोता-बिलखता चिल्लाता रहा मुझे छोड़ दो
By Aman Vaishnav
इंदौर में शोर मापने वाला यंत्र पुलिस ने 1.5 लाख में खरीदा, हाईकोर्ट में वकील ने बता दिया 3000 में मिल रहा
By Sanjay Gupta
क्या पावर नैप याददाश्त और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करती है या केवल एक झूठा आराम है?
By Jyoti Mahender Bhardwaj