Weather Update : देश में 10 साल बाद जोरदार मानसून, मध्य प्रदेश सहित कई जगह बाढ़ जैसे हालात
CHAKRESH | Aug 05, 2024, 08:07 IST
monsoon images
भोपाल में कुल बारिश का आंकड़ा 42 इंच को पार कर चुका है। भारी बारिश के कारण बड़े तालाब को भरने वाली कोलांस नदी में 10 फीट पानी आ गया है। भदभदा डैम के 2 गेट खोल दिए गए हैं... प्रदेश में कई जगह बाढ़ जैसे हालात हैं..
देशभर में और विशेषकर भोपाल में पिछले 10 वर्षों में ऐसा मानसून देखने को मिला है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 14% अधिक बारिश हो चुकी है। इसका परिणाम यह हुआ कि 54 में से 30 डैम 60% से 80% तक भर गए हैं। मध्य प्रदेश में बारिश की जरूरत लगभग पूरी हो चुकी है। राजधानी भोपाल में शनिवार शाम से रविवार शाम तक (24 घंटे के भीतर) 3.25 इंच बारिश दर्ज की गई।
18 जिलों में तेज बारिश और
भोपाल में कुल बारिश का आंकड़ा 42 इंच को पार कर चुका है। भारी बारिश के कारण बड़े तालाब को भरने वाली कोलांस नदी में 10 फीट पानी आ गया है। रविवार सुबह भदभदा डैम के 2 गेट खोल दिए गए। वहीं, भोपाल में कलियासोत डैम के 11 और कोलार डैम के 4 गेट खोले गए। राज्य में 17 डैम के 109 गेट खोले गए। परासिया नाले में 5 फीट पानी के कारण भोपाल का सागर से संपर्क टूट गया, और बारिश थमने के दो घंटे बाद ही ट्रैफिक शुरू हो सका।
शुक्रवार को सूखी सेवनिया के चौपड़ा कलां के बेदरा नाले में बह गए 18 वर्षीय युवक का शव शनिवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने निकाल लिया। युवक, सागर मीणा, 11वीं कक्षा का छात्र था और नाले में करीब 600 मीटर बहने के बाद उसका शव झाड़ियों में फंस गया था।
18 जिलों में तेज बारिश और बाढ़ की चेतावनी
राज्य के रायसेन, विदिशा, सागर, राजगढ़, सीहोर, आगर मालवा, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, अशोक नगर, देवास, श्योपुर, मंदसौर, रतलाम, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, और कटनी में बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन-चार दिनों के लिए भोपाल समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बाढ़ और बारिश के हालात
- विदिशा के पोहरी में बारिश और बाढ़ के बीच एक मंदिर में 8 लोग फंस गए। एसडीईआरएफ की टीम ने इन्हें सुरक्षित निकाल लिया।
- हरदा में रपटों पर पानी भरने से अंदरूनी मार्ग बंद हो गए। रायसेन में नर्मदा नदी में एक व्यक्ति के कूदने और नाले में एक बच्चे के बहने की सूचना मिली है।
- छतरपुर और बालाघाट में एक-एक महिला तथा खरगोन में एक पुरुष की डूबने से मौत हो गई।
- मुख्यमंत्रीडॉ. मोहन यादव ने जिला और पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में 42 इंच बारिश
डैमों की स्थिति
भदभदा के 2, कोलार के 4 और कलियासोत के 11 गेट खोले गए हैं। प्रदेश के अधिकांश सिंचाई डैम 60% से 80% तक भर चुके हैं। कलियासोत के सभी 11, कोलार के 4 गेट खोले गए हैं। तवा डैम के 3 गेट, राजघाट के 12 गेट और संजय सागर के 1 गेट खोले गए हैं।
भोपाल में दुर्घटनाएं:
देशभर में मौजूदा स्थिति
- जम्मू-कश्मीर: गांदरबल जिले में शनिवार रात बादल फटने से मलबा सड़क और घरों तक पहुंच गया। श्रीनगर-लेह नेशनल हाइवे बंद हो गया है, और तीन राज्यों में सेना तैनात की गई है।
- केरल: वायनाड में लापता लोगों की खोज के लिए एयरफोर्स ने सियाचिन और दिल्ली से एक जावर और चार रीको राडार बुलाए हैं। अब तक 308 लोग मारे जा चुके हैं।
- हिमाचल प्रदेश: 31 जुलाई को बादल फटने के बाद लापता 36 लोगों की खोज में 410 जवान जुटे हुए हैं।
- महाराष्ट्र: पुणे में भारी बारिश के बाद खड़कवासला, पावना, मुलशी, और चसकमान बांध लबालब हो गए हैं। रविवार को इनसे पानी छोड़े जाने के बाद सेना तैनात की गई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
By Sumit Kumar
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
By Ramanand Tiwari
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
By Ramanand Tiwari
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
By Ramanand Tiwari
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
By Ramanand Tiwari
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
By Neel Tiwari
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?
By Ram Krishna Gautam