BJP के 31 नेताओं की रोज 120 से ज्यादा सभाएं, कांग्रेस अंतिम चरण में लगाएगी ताकत, होंगी राहुल-प्रियंका, खड़गे, कमलनाथ की 33 सभाएं

BP Shrivastava | Nov 12, 2023, 24:00 IST
Share
BJP के 31 नेताओं की रोज 120 से ज्यादा सभाएं, कांग्रेस अंतिम चरण में लगाएगी ताकत, होंगी राहुल-प्रियंका, खड़गे, कमलनाथ की 33 सभाएं
BJP के 31 नेताओं की रोज 120 से ज्यादा सभाएं, कांग्रेस अंतिम चरण में लगाएगी ताकत, होंगी राहुल-प्रियंका, खड़गे, कमलनाथ की 33 सभाएं

विधानसभा चुनाव को लेकर एमपी में बीजेपी के 30 से ज्यादा केंद्रीय और राज्य के नेता प्रचार में लगे हुए हैं। हर नेता रोज 4-5 सभाएं और रोड शो कर रहे हैं। बीजेपी के रोजाना 130 से 150 तक रोड शो और सभाएं हो रही हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। खास तौर से एमपी में बीजेपी के 30 से ज्यादा केंद्रीय और राज्य के नेता प्रचार में लगे हुए हैं। हर नेता रोज 4-5 सभाएं और रोड शो कर रहे हैं। इस हिसाब से बीजेपी के रोजाना 130 से 150 तक रोड शो और सभाएं हो रही हैं। इसके लिए स्टार प्रचारकों का चयन प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर लिया जा रहा है। इस काम के लिए बीजेपी एक प्राइवेट एजेंसी का मदद ले रही है।

एजेंसी इस तरह ले रही फीडबैक

इस बार बीजेपी ने चुनाव को काफी हाईटेक बना दिया है। वह चुनाव प्रचार के लिए कई निजी एजेंसियों की मदद ले रही है। इस काम में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। बीजेपी काम कर रही एजेंसी अपने कॉल सेंटर से संबंधित सीट पर कार्यकर्ताओं से सवाल पूछ रही है और उसकी रिपोर्ट वरिष्ठ नेताओं को दे रही है। प्रत्याशी बड़े नेताओं के साथ-साथ इलेक्शन मैनेजमेंट की टीम के भी संपर्क में हैं। कॉल सेंटर से हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से पूछा जाता है कि आपके यहां प्रचार की क्या स्थिति है। बुजुर्ग-दिव्यांगों के अलावा कर्मचारियों की वोटिंग के बारे में पूछा जा रहा है। मोटर साइकिल रैली, झंडे-बैनर लगे हैं या नहीं, ऐसे फीडबैक के आधार पर स्टार प्रचारकों के दौरे तय हो रहे हैं।

राहुल-प्रियंका समेत 4 बड़े नेताओं की 33 सभाएं और रोड शो

कांग्रेस में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व सीएम कमलनाथ की प्रचार के आखिरी दौर में 33 सभाएं और रोड शो तय हैं। सबसे ज्यादा सभाएं कमलनाथ की हो रहीं हैं। प्रत्याशियों को अपने स्तर पर स्टार प्रचारकों की सभाएं तय करने को कह दिया गया है। ज्यादातर प्रत्याशियों का खुद का सेटअप है। इसमें एक ग्रुप सोशल मीडिया और कॉल सेंटर का काम भी करता है। इसके अलावा सांसद नकुलनाथ के बंगले में एक वॉर रूम बना रखा है। यहां से प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है।

सीएम शिवराज के बाद सबसे ज्यादा मांग योगी की

सीएम शिवराज सिंह चौहान तो प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। शिवराज के अलावा बीजेपी में सबसे ज्यादा मांग यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की है। अधिकतर प्रत्याशी की इच्छा है कि योगी की सभा उसके क्षेत्र में हो जाए। पार्टी पूरा चुनाव हिंदुत्व को केंद्र में रखकर लड़ रही है।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • more than 30 BJP leaders engaged in campaigning
  • 4-5 meetings of BJP every day
  • meetings of Congress
  • बीजेपी के 30 से ज्यादा नेता प्रचार में जुटे
  • बीजेपी की हर रोज 4-5 सभाएं
  • कांग्रेस की सभाएं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती