चार महीने बाद मिला लापता देवर-भाभी का कंकाल, डैम के गेट खोलते ही दिखी डूबी कार

Deeksha Nandini Mehra | Jun 20, 2024, 08:48 IST
Share
लापता देवर-भाभी का कंकाल
लापता देवर-भाभी का कंकाल

पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला और कार के गेट जैसे ही खोले तो उसमे दो नर कंकाल दिखाई दिए। ये दोनों कंकाल कार की पिछली सीट पर पड़े थे। पुलिस ने फावड़े की मदद से दोनों कंकालों को खुरच कर बाहर निकाला।

Skeleton of missing brother-in-law and sister-in-law : मुरैना जिले के स्टॉप डैम की सफाई करने के लिए उसका पानी खाली किया गया था। इस दौरान लोगों ने कुछ ऐसा देखा कि उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। पानी का स्तर कम होते ही गांव के निवासियों ने उसमें डूबी कार देखी जब पास गए तो उसमें से तेज बदबू आई। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को बाहर निकाला तो उसमें दो कंकाल मिले। कंकाल मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस गाड़ी को जब्त कर कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

फोरेंसिक की जांच में खुला कंकाल का राज

पुलिस ने बताया कि कार से मिले कंकाल एक महिला और एक पुरुष के हैं। दोनों पहचान मिथलेश जाटव (30) और नीरज सखवार (34) के रूप में हुई है। दोनों के बीच भाभी- देवर का रिश्ता है।

बताया जा रहा है कि दोनों प्रेम प्रसंग के चलते फरवरी में अपने घर से भाग गए थे। इसके बाद महिला के पति ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

डैम की सफाई के लिए छोड़ा था पानी

सिहोनिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौड़ ने बताया, गोपी गांव में क्वारी नदी पर बने स्टॉप डैम में मिली कार से दोनों के कंकाल बरामद किए गए। दरअसल, हर साल स्टॉप डैम को साफ करने के लिए उससे पानी छोड़ा जाता है।

इसी दौरान गांव के निवासियों ने डैम में डूबी कार को देखा और पुलिस को सूचित किया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतकों की पतासाजी की।

पता चला कि महिला मिथलेश मृतक नीरज की भाभी थी। उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ में पता चला कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और 6 फरवरी को घर से भाग गए थे।

हर एंगल से होगी मामले की जांच

इस साल फरवरी में मिथलेश के पति मुकेश सखवार ने शिकायत की थी कि उसकी पत्नी बाजार गई थी और फिर वहां से उसके चचेरे भाई नीरज के साथ भाग गई है।

बीती 14 फरवरी को एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी, क्योंकि परिवार के सदस्य उनके लौटने की उम्मीद कर रहे थे। स्टॉप डैम में गिरी? इस सवाल के जवाब के लिए पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच करेगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

देवर-भाभी का कंकाल | मुरैना स्टॉप डैम में मिले दो कंकाल | Two skeletons found | Two skeletons found in stop dam

Tags:
  • स्टॉप डैम
  • देवर-भाभी का कंकाल
  • मुरैना स्टॉप डैम में मिले दो कंकाल
  • Two skeletons found
  • Two skeletons found in stop dam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती