हथियारखाने का ताला तोड़कर राइफल और पिस्तल के कारतूस लेकर फुर्र हुए चोर
Raj Singh | Dec 08, 2024, 12:30 IST
mp police
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के पुलिस लाइन के अंदर से 238 कारतूस चोरी हो गई है। इसके बाद से ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के पुलिस लाइन के अंदर से 238 राइफल और पिस्तल के कारतूस चोरी हो गए हैं। इसके बाद से ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के दो शस्त्रागारों के ताले तोड़कर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। साथ ही अधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू भी हो गया है।
इस चोरी का खुलासा तब हुआ जब शनिवार सुबह 5वीं बटालियन के आर्मोरर ने शस्त्रागार का ताला टूटा हुआ पाया। साथ ही सुरक्षा पर्ची भी फटी हुई थी। जांच में पता चला कि चोर 160 नौ एमएम गोलियां और 7.62 कैलिबर की 78 एसएलआर गोलियां लेकर फरार हो गए।
जांच के लिए फोरेंसिक, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और स्निफर डॉग की टीम को लगाया गया है। वहीं, आईजी सुशांत सक्सेना ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों को आशंका है कि इस घटना में किसी अंदरूनी शख्स की भूमिका हो सकती है।
एसएएफ 5वीं बटालियन मुख्यालय और बटालियन 2 की कंपनी मुरैना पुलिस लाइन से संचालित होती है। घटना ने इन शस्त्रागारों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस और बटालियन अधिकारियों के बीच जिम्मेदारी को लेकर बहस जारी है।
ताला टूटा और पर्ची फटी मिली
पांच कांस्टेबल सस्पेंड
घटना के बाद सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर ड्यूटी पर तैनात पांच कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी समीर सौरभ ने स्पष्ट किया कि हथियार नहीं, केवल कारतूस चोरी हुए हैं।
जांच में जुटी टीमें
सुरक्षा पर सवाल, अधिकारियों में खींचतान
FAQ
- चोरी कब और कहां हुई?
मुरैना पुलिस लाइन में शुक्रवार और शनिवार की रात चोरी हुई। - क्या-क्या चोरी हुआ?
160 नौ एमएम गोलियां और 78 एसएलआर गोलियां चुराई गईं। - किसी हथियार की चोरी हुई है?
एसपी ने पुष्टि की कि कोई हथियार चोरी नहीं हुआ है। - चोरी की जांच कौन कर रहा है?
फोरेंसिक, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और स्निफर डॉग टीम जांच में जुटी है। - क्या कोई संदिग्ध पकड़ा गया है?
अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन अंदरूनी व्यक्ति के शामिल होने की जांच जारी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava