पर्वतारोही भावना डेहरिया और उनकी बेटी बनीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर

Ravi Singh | Aug 10, 2024, 21:50 IST
Share
म्
म्

माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली पर्वतारोही भावना डेहरिया मिश्रा और उनकी बेटी सिद्धि मिश्रा को महिला एवं बाल विकास विभाग की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।

विश्व की सबसे ऊंची चोटी, माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली पर्वतारोही भावना डेहरिया मिश्रा और उनकी बेटी सिद्धि मिश्रा को महिला एवं बाल विकास विभाग की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। 10 अगस्त 2024 को छिंदवाड़ा के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज में यह आयोजन हुआ।

देश की बेटियों को दिया संदेश

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने भी इस पर खुशी जताते हुए कहा भावना और सिद्धि की उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि जब हमारी बेटियों को सही अवसर मिलते हैं, तो वे क्या कुछ हासिल कर सकती हैं। उनके ब्रांड एंबेसडर बनने से पूरे देश में लड़कियों की शिक्षा और लैंगिक समानता का संदेश फैलाने में मदद मिलेगी।

्
्

दुनिया की सबसे कम उम्र की लड़की

7 अप्रैल 2021 को जन्मी भावना की बेटी सिद्धि मिश्रा अपनी मां के साथ मात्र 2 साल की उम्र में नेपाल स्थित एवरेस्ट बेस कैंप (EBC) तक पहुंचने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की लड़की और भारत की सबसे कम उम्र की हैं। यह कैंप समुद्र तल से 5 हजार 364 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस दौरान वहां से इन मां बेटी ने महिला एवं बाल विकास के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का संदेश विश्व भर में दिया था।

15 महीने की बेटी घर पर छोड़ा

भावना यूरोप महाद्वीप की 2 सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने के लिए अपनी 15 महीने की बेटी को अपने घर पर ही छोड़ कर गई और इस उत्कृष्ट पर्वतारोहण के लिए उन्हें अपने परिवार का भी पूरा समर्थन मिला था। 2019 में दीपावली त्यौहार के दिन पर अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर माउंट किलिमंजारो के शिखर पर समिट किया था। 2020 में होली के दिन ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के माउंट कोजिअस्को के शीर्ष पर भी भारतीय तिरंगा को गर्व से लहराया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भावना डेहरिया
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
  • विवेक बंटी साहु
  • Bhavana Dehariya
लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई... सीएम बोले- मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ेगी, पता नहीं था

By Sourabh Bhatnagar

लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई... सीएम बोले- मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ेगी, पता नहीं था
भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक
आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगे स्कूटी, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Amresh Kushwaha

आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगे स्कूटी, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल