सीएम मोहन यादव बेंगलुरु इन्वेस्ट मीट में करेंगे शिरकत, उद्योगपतियों को एमपी में निवेश के लिए करेंगे प्रोत्साहित

Vikram Jain | Updated:
Share
MP 33 mineral blocks will be auctioned soon
MP 33 mineral blocks will be auctioned soon

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 8 अगस्त को बेंगलुरु में इंटरेक्टिव सेशन में प्रदेश में उपलब्ध खनिज संपदा पर उद्योगपतियों का ध्यान आकर्षित कर निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे। एमपी में जल्द ही खनिज के 33 ब्लॉक की नीलामी होने जा रही है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में खनिज संपदा के 33 ब्लॉक की नीलामी की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में खनिज के क्षेत्र में निवेश के बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिवसीय प्रवास पर बेंगलुरू जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव 8 अगस्त को बेंगलुरु इन्वेस्ट मीट में उद्योगपतियों को खनिज क्षेत्र में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

एमपी में निवेश बढ़ाने के लिए प्रयास जारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव उद्योगपतियों का ध्यान आकर्षित करने 8 अगस्त को बेंगलुरु जा रहे हैं। यहां वह एमपी में उपलब्ध खनिज संपदाओं की जानकारी बिजनेसमैन को देंगे। जिससे प्रभावित होकर उद्योगपति मध्य प्रदेश में निवेश करें।

एमपी को मिला है मिनरल ऑप्शन के लिए पहला पुरस्कार

बता दें कि मध्य प्रदेश को मिनरल ऑप्शन के लिए पहला पुरस्कार मिल चुका है। जिसकी वजह से राज्य में खनिज संपदा में निवेश की बहुत ज्यादा संभावना बनी है। एमपी में अभी 17 कोल ब्लॉक के ऑक्शन भी प्रक्रिया में हैं। प्रमुख खनिजों के 20 ब्लॉक भी ऑक्शन की प्रक्रिया में हैं। पिछले साल एक साथ 51 ब्लॉक का आक्शन हुआ था, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

चौथा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य है एमपी

मध्य प्रदेश का खनिज संपदा की दृष्टि में अहम स्थान है, मध्यप्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य है। यहां सिंगरौली, सीधी, छिंदवाड़ा, बैतूल, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया और नरसिंहपुर भरपूर कोयला भंडार है। इसी प्रकार चूना पत्थर का भी प्रदेश में भरपूर भंडार है। यहां रीवा, सतना, सीधी, मैहर, दमोह, कटनी पन्ना, धार और नीमच में भरपूर भंडार है। थर्मल पावर प्लांट्स और कोल गैसीफिकेशन प्लांट्स और उद्योगों के लिए निवेश की भरपूर संभावनाएं हैं।

इसी प्रकार चूना पत्थर का भी प्रदेश में भरपूर भंडार है। यहां रीवा, सतना, सीधी, मैहर, दमोह, कटनी पन्ना, धार और नीमच में भरपूर भंडार है। देश के कुल लाइमस्टोन भंडार का 9% मध्यप्रदेश में है। सीमेंट उद्योग के लिए एमपी एक आदर्श निवेश स्थान है। राज्य में कोयला, लाइमस्टोन, डायमंड और पायरोफ्लाइट जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों में उपयोग किए जाते हैं।

निवेश बढ़ाने सरकार ने उठाए कई कदम

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने खनिज संपदा के विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें खनिज नीलामी की प्रक्रिया को सरल बनाना और उद्योगपतियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाना शामिल है। अब जल्द ही प्रदेश में खनिज संपदा के 33 ब्लॉक की नीलामी होने वाली है। इनमें एल्युमिनियम, लेटराइट, बॉक्साइट, मेटल, डायमंड, गोल्ड, लाइमस्टोन मैंगनीज शामिल हैं। इसे लेकर सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी में 33 खनिज ब्लॉक की नीलामी
  • बेंगलुरु इन्वेस्ट मीट
महादेव एप केस में नया मोड़: सौरभ-रवि ने खुद को बताया बेगुनाह, शुभम सोनी को ठहराया असली प्रमोटर

By Harrison Masih

महादेव एप केस में नया मोड़: सौरभ-रवि ने खुद को बताया बेगुनाह, शुभम सोनी को ठहराया असली प्रमोटर
निर्वाचन विभाग की बड़ी चूक आई सामने: SC महिला के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष ने लड़ा चुनाव, जीता भी की हासिल

By Ashish Bhardwaj

निर्वाचन विभाग की बड़ी चूक आई सामने: SC महिला के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष ने लड़ा चुनाव, जीता भी की हासिल
एमपी बोर्ड परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिलेक्टेड पढ़ाई का फॉर्मूला: 2 नंबर के सवालों में नहीं चुन सकेंगे मनपसंद ऑप्शन, करीब 18 लाख छात्रों पर पड़ेगा असर

By Arohi Raj

एमपी बोर्ड परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिलेक्टेड पढ़ाई का फॉर्मूला: 2 नंबर के सवालों में नहीं चुन सकेंगे मनपसंद ऑप्शन, करीब 18 लाख छात्रों पर पड़ेगा असर
पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब

By Aman Vaishnav

पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब
महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती

By Raghvendra Singh Rathore

महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती
MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा

By Aman Vaishnav

MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा
आज जशपुर से कोंडागांव तक सीएम साय का दौरा, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल, शाम को लौटेंगे रायपुर

By Harrison Masih

आज जशपुर से कोंडागांव तक सीएम साय का दौरा, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल, शाम को लौटेंगे रायपुर