MP में BJP के 79 उम्मीदवार घोषित, पार्टी अभी भी पूरी तरह से प्रत्याशियों को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं, बदले जा सकते हैं घोषित चेहरे

Pratibha Rana | Sept 28, 2023, 24:00 IST
Share
MP में BJP के 79 उम्मीदवार घोषित, पार्टी अभी भी पूरी तरह से प्रत्याशियों को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं, बदले जा सकते हैं घोषित चेहरे
MP में BJP के 79 उम्मीदवार घोषित, पार्टी अभी भी पूरी तरह से प्रत्याशियों को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं, बदले जा सकते हैं घोषित चेहरे

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों लगातार प्रचार में जोर-शोर से लगी हुई हैं। चुनावों को लेकर दोनों ही प्रमुख दलों कांग्रेस और बीजेपी ने जोरशोर से तैयारी शुरु कर दी है।

BHOPAL. मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों लगातार प्रचार में जोर-शोर से लगी हुई हैं। चुनावों को लेकर दोनों ही प्रमुख दलों कांग्रेस और बीजेपी ने जोरशोर से तैयारी शुरु कर दी है। बीजेपी अपने 79 प्रत्याशियों की तीन सूची जारी कर चुकी है। इसमें पहली दो सूची में 39-39 और आखिरी सूची में एक प्रत्याशी का नाम था। हालांकि दूसरी लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम है। बीजेपी की सूची जारी होने के बाद कई जिलों में बगावत के सुर उठ रहे हैं। वहीं बीजेपी पूरी तरह से अपने प्रत्याशियों को लेकर कॉन्फिडेंट नजर नहीं आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी में घोषित चेहरे बदले भी जा सकते हैं।

बदले भी जा सकते हैं घोषित चेहरे

बीजेपी ने अपने 79 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी अब इनको लेकर आमजन से पूछताछ कर जमीनी हकीकत जांच रही है। ताकि गड़बड़ होने पर एन वक्त पर भी चेहरा बदला जा सके। पार्टी इन प्रत्याशियों का फीडबैक ले रही है। पार्टी ये जानने की कोशिश कर रही है कि प्रत्याशी का नाम सामने आने के बाद उस विधानसभा में माहौल क्या बन रहा है? जनता और कार्यकर्ता दोनों क्या कह रहे हैं।

फीडबैक लेने बीजेपी टटोल रही जनता का मन

बता दें, कई उम्मीदवारों की निगेटिव रिपोर्ट पार्टी को मिल रही है। लोग कुछ प्रत्याशियों को बाहर का बता रहे है, जबकि कुछ के व्यवहार को खराब बता रहे है। इसके अलावा कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सामने आते ही लोगों की खुलकर नाराजगी सामने आई है। कई नाखुश कार्यकर्ता त्यागपत्र भी दे चुके हैं। ऐसे में पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मप्र विधानसभा चुनाव
  • MP Election 2023
  • BJP mood to fight
  • MP BJP candidate list
  • declared faces can be changed
  • आर-पार के मूड में बीजेपी
  • मप्र बीजेपी उम्मीदवार सूची
  • बदले जा सकते हैं घोषित चेहरे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari