एमपी में देर रात 9 IPS अफसरों के तबादले, हरिनारायणचारी मिश्र बने आईजी प्रशासन
भोपाल में हुए बड़े बदलाव
MP IPS transfer:पुलिस मुख्यालय भोपाल में सबसे ज्यादा फेरबदल देखने को मिला है। आईपीएस हरिनारायणचारी मिश्र, जो अब तक पुलिस महानिरीक्षक एसएससीआरबी (SCRB – State Crime Records Bureau) थे, अब पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन बनाए गए हैं।
IPS रूचिवर्धन मिश्र को भी नई जिम्मेदारी मिली है। अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल ग्रामीण जोन का प्रभार सौंपा गया है। वे अब तक प्रशासन विंग में आईजी थीं।
आईपीएस सिमाला प्रसाद, जो पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक थीं, अब खरगोन रेंज भेजी गई हैं। आईपीएस प्रियंका शुक्ला को पुलिस मुख्यालय से हटाकर शाजापुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इंदौर और नर्मदापुरम जोन में भी फेरबदल
आईपीएसचंद्रशेखर सोलंकी अब तक इंदौर रेंज में विशेष सशस्त्र बल के आईजी थे। उनके पास आरएपीटीसी (RAPTC – Rapid Action Police Training Centre) इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी था। अब उन्हें नर्मदापुरम जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
उनकी जगह मिथलेश शुक्ला ने ली है। वे पहले नर्मदापुरम जोन में आईजी थे। साथ ही सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। अब उन्हें पूरी तरह सागर जोन का आईजी बनाया गया है।
जिला स्तर पर भी हुए ट्रांसफर
जिला स्तर पर भी कई अफसरों की पोस्टिंग बदली गई है। यशपाल सिंह राजपूत अब तक शाजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक थे। अब उन्हें इंदौर रेल का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
रामजी श्रीवास्तव, जो शहडोल जिले के पुलिस अधीक्षक थे, अब भोपाल स्थित मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं। उनकी जगह संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
देखें ट्रांसफर की लिस्ट
तीन अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार
आदेश में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आदर्श कटियार, जो पुलिस मुख्यालय भोपाल में विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशासन हैं, उन्हें अब दूरसंचार विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
अनुराग, जो इंदौर ग्रामीण जोन में पुलिस महानिरीक्षक हैं, उन्हें अब इंदौर रेंज के विशेष सशस्त्र बल और आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी उनके मौजूदा कार्य के साथ-साथ निभानी होगी।
एक अफसर हुए मुक्त
इस फेरबदल के चलते अरविंद तिवारी को राहत भी मिली है। वे अब तक इंदौर रेल के पुलिस अधीक्षक पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अब यशपाल सिंह राजपूत की नई पोस्टिंग के बाद उन्हें इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें...
MP IPS Transfer: रातों-रात क्यों गई अफसरों की कप्तानी, हर तबादले के पीछे अपनी कहानी
IPS Transfer: मप्र में 62 IPS अधिकारियों का एक साथ तबादला, 19 जिलों के SP बदले
IPS Transfers MP: पुलिस महकमे में तबादलों की तैयारी, 2020 बैच के IPS को मिलेगी फील्ड पोस्टिंग