एमपी में JEE, NEET की तैयारी में एसटी छात्रों से खिलवाड़, 20 करोड़ में ऐसे शिक्षक जिन्हें स्पेंलिंग ही नहीं पता

Sanjay Gupta | Feb 03, 2026, 17:04 IST
Share
mp akanksha scheme impact students coaching issues
mp akanksha scheme impact students coaching issues

मध्य प्रदेश में एसटी वर्ग के बच्चों के लिए आकांक्षा योजना को लेकर बुरा हाल है। सरकार ने 20.52 करोड़ रुपए का बजट रखा है, लेकिन बच्चों को गुणवत्ता से रहित शिक्षा मिल रही है। इंदौर में बच्चों ने कलेक्टर के सामने कोचिंग और टीचर्स की शिकायत की है।

एमपी में एसटी (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के मेधावी बच्चों JEE/ NEET/ CLAT की निशुल्क तैयारी के लिए एमपी शासन की एक बढ़िया योजना (आकांक्षा) में पलीता लग रहा है। बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए टेंडर लेने वाली कंपनी ने इसका जिम्मा अन्य कोचिंग से समझौता कर उन्हें दे दिया। उनके ऐसे टीचर बच्चों को पढ़ा रहे हैं जिन्हें स्पेलिंग तक का ज्ञान नहीं है। योजना के लिए एमपी सरकार ने 20.52 करोड़ का बजट रखा हुआ है।

क्या है आकांक्षा योजना

यह योजना तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल 2023 में लॉन्चकी थी। इसके तहत एमपी के मूल मेधावी एसटी वर्ग के बच्चों का 10वीं के अंकों और एक चयन परीक्षा के आधार पर चयन किया जाता है।

इसमें JEE/ NEET/ CLAT की तैयारी के लिए इन्हें चुना जाता है। JEE की तैयारी भोपाल में, नीट की इंदौर में और क्लेट की जबलपुर में कराई जाती है

इसमें बच्चों के 11वीं, 12वीं की पढ़ाई के साथ ही रहने-खाने का खर्च, इन परीक्षा की तैयारी के लिए पूरा खर्च सरकार उठाती है। इसमें कुल 200 बच्चों का चयन होता है।

एमपी सरकार ने टेंडर कर कंपनी को इनके पढ़ाने की व्यवस्था का जिम्मा दिया है। उदयपुर एसेंट कोचिंग एकेडमी को यह ठेका मिला है।

टेंडर पाने वाली कंपनी कोचिंग के जरिए इन बच्चों को JEE/ NEET/ CLAT की तैयारी की व्यवस्था करती है। इसके लिए शिक्षक नियुक्त करना और संसाधन उपलब्ध कराने का जिम्मा कंपनी का है।

इसके तहत बच्चों को तैयारी के लिए टेबलेट व अन्य संसाधनों की भी व्यवस्था की जाती है।

इंदौर में बच्चों ने खोल दी योजना की पोल

इंदौर में नीट की तैयारी करने वाले इस योजना के लिए चयनित मेधावी एसटी वर्ग के बच्चों ने इसकी पोल कलेक्टर शिवम वर्मा के सामने खोल दी है। यह बच्चे भंवरकुआं चौराहे से इंदौर कलेक्टोरेट तक पैदल पहुंचे और फिर रात को कलेक्टर से मिले।

बच्चों ने बताया कि जो टीचर हमे पढ़ाते हैं उन्हें स्पेंलिंग तक नहीं पता।

फिजिक्स के टीचर हो या मैथ्स के वह मुख्य विषय की स्पेलिंग तक नहीं जानते। एडिशन को एडिक्शन लिखते हैं।

जब यह बात मैनेजमेंट को बोलते हैं तो वह टीसी देने की धमकी देते हैं। कहते हैं कि जो हम टीचर लाएंगे उनसे ही पढ़ना होगा।

फरवरी आ गई है और अभी तक क्लास व्यवस्थित नहीं चल रही है।

बच्चों ने टीचर को हटाकर अच्छे टीचर देने की मांग की है।

6fba68ab-8f3
6fba68ab-8f3

इंदौर कलेक्टर ने दिया जांच का आदेश

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि बच्चों ने शिकायत की है कि टीचर नहीं पढ़ा पा रहे हैं और वह उनके डाउट भी साफ नहीं करते हैं। इस मामले में एडीएम और एसी ट्राइबल की टीम जाकर जांच करेगी। इसमें शासन काफी मदद करती है और टीचर नहीं पढ़ा रहे हैं तो उन्हें हटाया जाएगा। यह सभी नीट के विद्यार्थी थे, बच्चों की मांग सही है यदि टीचर क्वालिटी के नहीं है तो उन्हें बदला जाएगा।

f2727483-3e5
f2727483-3e5

एसी ट्राइबल यह बोले

एसी ट्राइबल (सहायक संचालक आदिम जाति कल्याण विभाग) इंदौर में नरेंद्र भिड़े ने कहा कि कोचिंग कंपनी और विभाग के बीच में करार हुआ है। इसी के तहत वह शिक्षकों व अन्य संसाधन की व्यवस्था करती है और भुगतान भी भोपाल स्तर से होता है। यहां कोचिंग मैनेजमेंट का कहना है कि जो पहले शिक्षक थे उन्होंने कांट्रेक्ट रिन्यू नहीं किया क्योंकि उन्हें प्राइवेट संस्थान अधिक दाम पर ले लेते हैं। ऐसे में जो नए शिक्षक आए हैं. उनसे बच्चे खुश नहीं है। कलेक्टर ने जांच के लिए कहा है, वह की जा रही है।

एसेंट कोचिंग एकेडमी क्या बोली

यह एसेंट कोचिंग एकेडमी उदयपुर राजस्थान की है। इसके डायरेक्टर मनोज बिसार्ती व मुकेश बिसार्ती है। द सूत्र ने उनके नंबर पर बात की तो मंगला राय मैनेजर ने बात की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी इंदौर से कोई शिकायत नहीं मिली है। इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। एक अन्य मैनेजर ने भी फिर फोन करके कहा कि वह इस मामले की जानकारी निकाल रहे हैं कि क्या हुआ है, बच्चों की समस्या दूर की जाएगी।

mp akanksha scheme impact students coaching issues
mp akanksha scheme impact students coaching issues

कंपनी ने पेटी कांट्रेक्ट किया है

जानकारी के अनुसार टेंडर लेने वाली एसेंट कोचिंग ने इसमें अन्य के साथ करार किया है जो बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था देखती है। इंदौर में माइलस्टोन आइडियल के पास काम है जिनके प्रमुख मुकेश बंसल है। इन्हें भी 'द सूत्र' ने कई बार फोन किए और मैसेज किए लेकिन जवाब नहीं आया।

ये खबरें भी पढ़िए...

फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस

NEET PG 2025 कट-ऑफ में बड़ा बदलाव, अब -40 अंक वाले भी बनेंगे डॉक्टर

अब दो नहीं, तीन बच्चे होने पर भी मिलेगी एमपी में सरकारी नौकरी, 24 साल पुरानी पाबंदी होगी खत्म!

जर्जर स्कूलों पर हाईकोर्ट सख्त: शिक्षा निदेशक और सचिव की लगाई क्लास, कहां-जमीनी हालात अलग क्यों

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • एमपी सरकार
  • अनुसूचित जनजाति
  • आदिम जाति कल्याण विभाग
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि