गरबा देख कर लौट रही महिला से मस्जिद के पास छेड़छाड़, दो पक्षों में तनाव, 7 के खिलाफ केस दर्ज

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisment
author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
MP Alirajpur woman molestation and assault Case
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में गरबा से लौट रहे दंपति के साथ मारपीट के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दंपति के साथ मस्जिद के सामने विशेष समुदाय के युवाओं ने छेड़खानी और मारपीट की, इसके बाद हंगामा हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। हंगामा बढ़ता देख कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा। मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानें पूरा मामला

बताया जा रहा है कि माली समाज के दंपति गरबा देखकर घर लौट रहे थे। इस दौरान जामा मस्जिद के पास महिला के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही माली समाज के लोग आरोपियों के घर के बाहर जमा हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। हंगामा इतना बढ़ गया कि लोगों पुलिस के सामने ही मारपीट को उतारू हो गए। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

आक्रोशित लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

जमकर बवाल होने के बाद समाज के आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को समझते हुए कलेक्टर अभय अरविंद बेड़ेकर और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर हंगामा शांत हुआ।

7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

कलेक्टर अभय अरविंद बेड़ेकर ने लोगों को समझाइश दी कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। कोई भी कानून को हाथ में ना लें। मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल शहर में माहौल शांत है।

thesootr links

 द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News एमपी न्यूज गरबा मस्जिद Alirajpur News अलीराजपुर न्यूज महिला से छेड़छाड़ molestation of woman दंपति से मारपीट अलीराजपुर कलेक्टर अभय अरविंद बेड़ेकर अलीराजपुर एसपी राजेश व्यास Alirajpur SP Rajesh Vyas