मध्यप्रदेश में सभी पेट्रोल पंपों की जांच के आदेश, रतलाम घटना के बाद अलर्ट
Sanjay Dhiman | Jun 29, 2025, 24:05 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश सरकार ने रतलाम में मुख्यमंत्री के काफिले की कारों में डीजल में पानी मिलने के बाद सभी पेट्रोल पंपों की जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टरों से रिपोर्ट मांगी गई है। यह आदेश एसीएस ने प्रदेशभर के कलेक्टर्स को दिए है।
MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम में 27 जून को सीएम काफिले की गाड़ियों में डीजल के साथ पानी की मिलावट के मामले में बडा एक्शन हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में नाराजगी व्यक्त की है।
इस नाराजगी के बाद खाद्य मंत्री ने अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदेशभर के पेट्रोल पंपों की जांच के आदेश दिए है। इन आदेशों का पालन जिले के कलेक्टर्स को करवाना होगा।
बता दें कि सीएम कारकेड की 19 गाड़ियां मिलावटी डीजल के कारण रास्ते में बंद हो गई थी। इसके बाद रतलाम के मिलावटी डीजल बेचने वाले पंप को सीज कर दिया गया था व संचालक पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
रतलाम की इस घटना के बाद प्रदेश के खाद्य, नागरिक और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेशभर के सभी पेट्रोल पंपों की जांच की जाए। मंत्री ने यह सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टरों से रिपोर्ट मांगी है कि पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता के मानक को पूरी तरह से पालन किया जाए। इसके साथ ही, पेट्रोल पंपों पर इंडियन ऑयल के नियमों के अनुसार सारी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें...
ऐशबाग आरओबी मामले में सीएम मोहन यादव का एक्शन, 7 इंजीनियर्स निलंबित, एक रिटायर्ड SE की होगी जांच
मंत्री विजय शाह का वनवास खत्म, मुख्यमंत्री ने सौंपी आदिवासियों को मनाने की जिम्मेदारी
अपर मुख्य सचिव (एसीएस) रश्मि अरुण शमी ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 27 जून को एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों को बुलाया गया और उनसे इस घटना की जांच रिपोर्ट मांगी गई। एसीएस ने वर्षा के मौसम को ध्यान में रखते हुए तेल कंपनियों को प्रदेशभर के सभी पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
जांच को और तेज़ करते हुए, एसीएस शमी ने सभी कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में पेट्रोल पंपों की जांच के लिए संयुक्त टीम बनाने के आदेश दिए। इस टीम में खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, नापतौल विभाग और संबंधित तेल कंपनी के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।
कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी पेट्रोल पंपों की जांच कराएं और यह सुनिश्चित करें कि पंप पर दी जाने वाली ईंधन की गुणवत्ता से संबंधित कोई भी समस्या न हो। साथ ही, कलेक्टरों से जांच के बाद एक रिपोर्ट भी मांगी गई है, जिसे जल्द ही मंत्रालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...
MP के पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में 360 जवानों को मिलेगा इंडियन मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण
Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन यादव का ऐलान, इस तारीख से लाड़ली बहना को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए
भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने रतलाम घटना के बाद अपने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुधार के कदम उठाने का वादा किया है। कंपनी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी पेट्रोल पंपों की जांच की जाएगी। भविष्य में डीजल- पेट्रोल की गुणवत्ता से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान किया जाएगा।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
इस नाराजगी के बाद खाद्य मंत्री ने अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदेशभर के पेट्रोल पंपों की जांच के आदेश दिए है। इन आदेशों का पालन जिले के कलेक्टर्स को करवाना होगा।
बता दें कि सीएम कारकेड की 19 गाड़ियां मिलावटी डीजल के कारण रास्ते में बंद हो गई थी। इसके बाद रतलाम के मिलावटी डीजल बेचने वाले पंप को सीज कर दिया गया था व संचालक पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
खाद्य मंत्री ने दिए निर्देश: सभी पेट्रोल पंपों की जांच की जाए
ये भी पढ़ें...
ऐशबाग आरओबी मामले में सीएम मोहन यादव का एक्शन, 7 इंजीनियर्स निलंबित, एक रिटायर्ड SE की होगी जांच
मंत्री विजय शाह का वनवास खत्म, मुख्यमंत्री ने सौंपी आदिवासियों को मनाने की जिम्मेदारी
एसीएस शमी ने ली बैठक, निरीक्षण के आदेश
कलेक्टरों को पेट्रोल पंपों की जांच के निर्देश: संयुक्त टीम बनाई जाएगी
कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी पेट्रोल पंपों की जांच कराएं और यह सुनिश्चित करें कि पंप पर दी जाने वाली ईंधन की गुणवत्ता से संबंधित कोई भी समस्या न हो। साथ ही, कलेक्टरों से जांच के बाद एक रिपोर्ट भी मांगी गई है, जिसे जल्द ही मंत्रालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...
MP के पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में 360 जवानों को मिलेगा इंडियन मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण
Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन यादव का ऐलान, इस तारीख से लाड़ली बहना को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए
भारत पेट्रोलियम कंपनी ने लिया जिम्मा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA