MP Schools Closed : मध्य प्रदेश के इस जिले में आज भी बंद रहेंगे सभी स्कूल

Pratibha ranaa | Jul 23, 2024, 08:43 IST
Share
बंद
बंद

मध्य प्रदेश के इस जिले के सभी स्कूल आज यानी 23 जुलाई को भी बंद रहेंगे। इसके लिए कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। जानिए पूरा मामला...

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आज 23 जुलाई को सभी स्कूल बंद रहेंगे। छुट्टी को लेकर कलेक्टर संस्कृति जैन ने आदेश जारी किए हैं। बता दें, सिवनी जिले में हो रही भारी बारिश की वजह से ये फैसला लिया गया है।

सिवनी में 4 इंच से ज्यादा बारिश

बता दें, सोमवार ( 22 जुलाई ) को सिवनी में भारी बारिश हुई। सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 9 घंटे में 106 मिमी यानी, 4 इंच से ज्यादा पानी गिरा। तेज बारिश के बाद बिठली गेट पर रेलवे ट्रैक पर भी पानी भरा गया। इस वजह से कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं बारिश को देखते हुए ही कलेक्टर ने स्कूल नहीं खोलने का फैसला लिया है।

Seoni Schools Closed
Seoni Schools Closed

ये भी पढ़िए...

नया सत्र शुरू होने के बाद भी खाली पड़ी स्कूलों में क्लासेस

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में जीरो ईयर की नौबत आ गई है। दरअसल यहां के दो हजार स्कूलों की पहली कक्षा में अभी तक एक भी बच्चे ने प्रवेश नहीं लिया है। लेकिन प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल से ही शुरू हो गई थी। साथ ही बच्चों की संख्या कम होने की वजह से अब तक पोर्टल पर डाटा भी अपडेट नहीं किया गया है

पिछले साल 6 लाख बच्चों ने लिया प्रवेश

जानकारी के मुताबिक बीते साल सभी प्राइमरी स्कूल की पहली कक्षा में 6.94 लाख बच्चों ने प्रवेश लिया था। लेकिन इस बार ये आंकड़ा महज 3.5 लाख ही है। यानी इस साल 62% सीटें खाली हैं।

आपको बता दें कि ये स्थिति दो साल पहले से ही बननी शुरू हो गई थी। लेकिन अफसरों ने इस पर ध्यान नहीं दिया था। वर्ष 2021-22 में लगभग 9 लाख प्रवेश पहली कक्षा में हुए थे। वहीं वर्ष 2022-23 में ये घटकर 7.74 लाख और 2023-24 में 6.94 लाख रह गए थे।

प्राइमरी शिक्षा का स्तर टॉप टेन से नीचे

रिपोर्ट्स के मुताबिक मप्र में प्राइमरी शिक्षा का स्तर टॉप टेन से नीचे चला गया है। इसी के कारण अभिभावकों ने सरकारी स्कूल से दूरी बना ली है। इसे रोकने के लिए मप्र ने 2021-22 में 1464 प्री प्राइमरी स्कूल शुरू किए थे पर इनमें शिक्षकों की भर्ती ही नहीं की गई थी।

इसी के साथ एक बार फिर इस साल 3 हजार नए प्री प्राइमरी स्कूल खोलने की घोषणा कर दी गई है। हालांकि मप्र में 63 हजार से अधिक प्राइमरी स्कूल हैं।

इन स्कूलों में 30% से कम प्रवेश

  • नरसिंहपुर 14.1%
  • सिवनी 19.4%
  • नर्मदापुरम 21.6%
  • बालाघाट 22.7%
  • सतना 23.3%
  • विदिशा 29.2%
  • नीमच 29.6%
pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP All Schools Closed
  • All Schools Closed News
  • मप्र में बंद रहेंगे स्कूल
  • Seoni Schools Closed
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि