मध्य प्रदेश के छोटे शहरों को भी मिलेगा हवाई कनेक्शन, 11 हवाई पट्टियों का काम निजी हाथों में!
Aman Vaishnav | Mar 24, 2026, 14:49 IST
mp aviation expansion private airstrips development
मध्य प्रदेश सरकार अब छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ रही है। इसके लिए 11 हवाई पट्टियों के संचालन का जिम्मा निजी कंपनियों को दिया गया है। पूरी खबर आखिरी तक पढ़िए...
मध्य प्रदेश में हवाई यात्रा को और बढ़ावा देने के लिए हवाई पट्टियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। फिलहाल आठ हवाई अड्डों के साथ-साथ 23 हवाई पट्टियां भी हैं। इन सभी हवाई पट्टियों को उपयोग में लाने और सही तरीके से मेंटेन करने के लिए 11 हवाई पट्टियां निजी कंपनियों को सौंप दी गई हैं।
इन पट्टियों को हवाई जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग और दूसरी हवाई कामकाज के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि शिवपुरी और उज्जैन की हवाई पट्टियों के विकास की जिम्मेदारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को दी गई है। इन हवाई पट्टियों को क्षेत्रीय हवाई अड्डों के रूप में विकसित किया जा रहा है।
ऐसा करने से नियमित हवाई सेवाएं शुरू हो सकेंगी। इसके लिए जमीन की अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। 2024-25 में दतिया हवाई पट्टी को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सौंपा गया था। ये केंद्र की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के तहत सौंपा गया था। वहीं दतिया प्रदेश का आठवां एयरपोर्ट बन गया है। यहां से छोटे विमानों की उड़ानें अब शुरू हो चुकी हैं।
सरकार (मध्यप्रदेश सरकार) की इस पहल का सबसे बड़ा असर प्रदेश के पर्यटन और उद्योग पर पड़ सकता है। उज्जैन और छिंदवाड़ा जैसे कई शहर पहले से ही धार्मिक और औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। कम हवाई कनेक्टिविटी के कारण इनकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था। अब जब सेवाएं शुरू हो जाएंगी तो इन इलाकों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने और निवेश आने की उम्मीद है।
खासतौर पर उज्जैन महाकाल लोक के कारण देश-विदेश के श्रद्धालुओं का बड़ा केंद्र बन चुका है। अब यहां हवाई सेवा बढ़ने से यात्रा और भी आसान हो जाएगी। इसी तरह शिवपुरी और बालाघाट जैसे इलाकों जो अपने नेशनल पार्क और प्राकृतिक पर्यटन के लिए मशहूर हैं। यहां भी अब पर्यटकों की पहुंच बढ़ेगी।
इस पूरी योजना की सफलता इन हवाई पट्टियों के समय पर विकास पर निर्भर करेगी। एयरलाइंस कंपनियां इन रूट्स पर नियमित सेवाएं शुरू करती हैं। जमीन अधिग्रहण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और संचालन से जुड़ी सारी प्रक्रियाएं समय पर पूरी होती हैं तो इसका पूरा फायदा प्रदेश को होगा।
सरकार का पूरा ध्यान अब छोटे शहरों को बड़े हवाई नेटवर्क से जोड़ने पर है। इससे आने वाले समय में मध्य प्रदेश हवाई कनेक्टिविटी हब के रूप में उभर सकता है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एयरलाइंस ने सरकार के फैसले का किया विरोध! हवाई किराया बढ़ाने की तैयारी
एमपी न्यूज: भोपाल एयरपोर्ट पर अब सिर्फ 10 रुपए में मिलेगी चाय! जल्द शुरु होगा उड़ान यात्री कैफे
मध्यप्रदेश न्यूज: एमपी में बनेंगे चार नए एयरपोर्ट, इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट को मिली मंजूरी
बिलासपुर एयरपोर्ट से बंद हो सकती है फ्लाइट्स, अब तक जारी नहीं हुआ समर शेड्यूल
सिवनी, ढाना (सागर), गुना, रतलाम, उज्जैन, बिरवा (बालाघाट), उमरिया, छिंदवाड़ा, मंदसौर, नीमच और शिवपुरी की हवाई पट्टियां अब निजी संस्थाओं के हाथों में हैं।
जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरु
पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
खासतौर पर उज्जैन महाकाल लोक के कारण देश-विदेश के श्रद्धालुओं का बड़ा केंद्र बन चुका है। अब यहां हवाई सेवा बढ़ने से यात्रा और भी आसान हो जाएगी। इसी तरह शिवपुरी और बालाघाट जैसे इलाकों जो अपने नेशनल पार्क और प्राकृतिक पर्यटन के लिए मशहूर हैं। यहां भी अब पर्यटकों की पहुंच बढ़ेगी।
मध्य प्रदेश हवाई कनेक्टिविटी हब
सरकार का पूरा ध्यान अब छोटे शहरों को बड़े हवाई नेटवर्क से जोड़ने पर है। इससे आने वाले समय में मध्य प्रदेश हवाई कनेक्टिविटी हब के रूप में उभर सकता है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एयरलाइंस ने सरकार के फैसले का किया विरोध! हवाई किराया बढ़ाने की तैयारी
एमपी न्यूज: भोपाल एयरपोर्ट पर अब सिर्फ 10 रुपए में मिलेगी चाय! जल्द शुरु होगा उड़ान यात्री कैफे
मध्यप्रदेश न्यूज: एमपी में बनेंगे चार नए एयरपोर्ट, इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट को मिली मंजूरी
बिलासपुर एयरपोर्ट से बंद हो सकती है फ्लाइट्स, अब तक जारी नहीं हुआ समर शेड्यूल
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA