क्रिकेटर नमन ओझा के पिता को 7 साल की जेल, जानें किस मामले में हुई सजा

Vikram Jain | Dec 24, 2024, 18:26 IST
Share
mp betul Cricketer Naman Ojha father Vinay Ojha gets 7 years in jail
क्रिकेटर नमन ओझा के पिता वीके ओझा को 7 साल की जेल। Photograph: (BHOPAL)

बैतूल की मुलताई अदालत ने क्रिकेटर नमन ओझा के पिता विनय कुमार ओझा को 7 साल की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 2013 में जौलखेड़ा के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सवा करोड़ रुपए के गबन मामले में फैसला सुनाया।

BHOPAL. बैतूल जिले की मुलताई अदालत ने बैंक गबन के मामले में भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा के पिता विनय कुमार ओझा को 7 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 14 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। मामले में कोर्ट ने तत्कालीन मैनेजर अभिषेक रत्नम और अन्य आरोपियों को भी 7-7 साल सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड भी लगाया है। विनय कुमार ओझा पर आरोप था कि उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 34 फर्जी खातों के जरिए करीब सवा करोड़ रुपए का गबन किया। इन खातों में केसीसी (कृषि ऋण) का लोन ट्रांसफर कर पैसे निकाल लिए थे।

जानें पूरा मामला...

दरअसल, पूरा मामला 2013 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र (जौलखेड़ा ब्रांच) में हुए लगभग सवा करोड़ रुपए के गबन से जुड़ा हुआ है। गबन के दौरान नमन ओझा के पिता विनय कुमार ओझा बैंक मैनेजर थे। इसके बाद साल 2013 में अभिषेक रत्नम बैंक ऑफ महाराष्ट्र में मैनेजर बने थे। इस दौरान विनय कुमार ओझा पर जौलखेड़ा के बैंक ऑफ महाराष्ट्र सवा करोड़ रुपए गबन का आरोप लगा था। उन्होंने साजिश रचते हुए 34 फर्जी खाते खोले और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लोन ट्रांसफर कर लिया। सफाईकर्मी और अन्य के साथ मिलकर 2 जून 2013 को इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।

गबन के 8 साल बाद हुई थी गिरफ्तारी

मामले में बैंक मैनेजर रहे विनय कुमार ओझा पर साल 2014 में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। गबन के मामले में एफआईआर होने के बाद से ओझा फरार चल रहे थे। इस बाद पुलिस 8 साल तक उनकी तलाश करती रही। मामले में बाकी आरोपी पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी। इसके बाद जून 2022 में पुलिस ने विनय कुमार ओझा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से चारों आरोपी जमानत पर थे। मामले में पुलिस ने आरोपीयों पर खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 और आईटी एक्ट की धारा 65,66 के तहत मामला दर्ज किया था।

वीके ओझा को 7 साल की जेल और जुर्माना

मुलताई अपर सत्र न्यायालय ने मंगलवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र जौलखेड़ा ब्रांच में हुए गबन के 11 साल पुराने मामले में सुनवाई करते हुए सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपियों को मामले में दोषी पाया है। कोर्ट ने विनय कुमार ओझा को 7 साल की जेल सुनाते हुए 14 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

अभिषेक रत्नम समेत तीन को भी जेल

अदालत ने मामले में एक अन्य तत्कालीन मैनेजर अभिषेक रत्नम को भी जेल की सजा सुनाते हुए भारी जुर्माना लगाया है। दो अन्य दोषी धनराज और लखनलाल पवार को भी 7-7 साल के लिए जेल भेजते हुए जुर्माना लगाया है। अब अदालत के फैसला के बाद पुलिस ने सभी दोषियों को जेल भेज दिया है। वहीं कोर्ट से सजा मिलने के बाद क्रिकेटर नमन के पिता विनय कुमार ओझा बाहर निकलने के दौरान अपना मुंह छिपाते नजर आए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बैतूल न्यूज
  • जेल और जुर्माना
  • क्रिकेटर नमन ओझा
  • बैंक गबन कांड
  • मुलताई न्यूज
  • विनय कुमार ओझा को सजा
  • मुलताई कोर्ट का फैसला
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र जौलखेड़ा ब्रांच
  • क्रिकेटर नमन ओझा के पिता को जेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग