भिंड में नदी में फंसे लोगों को बचाने उतरी SDERF टीम की नाव पलटी, 2 जवान बहे; रस्सियों के जाल से तलाश में जुटी टीम
Vikram Jain | Aug 22, 2024, 13:31 IST
MP Bhind 2 jawans drown river after SDERF team boat capsizes
मध्य प्रदेश के भिंड में नदी के तेज बहाव में SDERF की रेस्क्यू टीम की नाव पलट गई। इसके बाद दो जवान पानी में बह गए हैं। SDERF की टीम ग्रामीणों के रेस्क्यू में लगी हुई थी, इस दौरान ये हादसा हुआ।
मध्य प्रदेश के भिंड में कुंवारी नदी के तेज बहाव में फंसे लोगों को बचाने के दौरान एसडीईआरएफ टीम की नाव पलट गई। नाव पलटने के बाद टीम के दो जवान पानी में बह गए हैं। जवानों को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
तलाश के लिए ग्वालियर से नेशनल डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स (SDERF) के बड़ी संख्या में जवान भिंड के कचोंगरा गांव पहुंचे हैं। टीम ने नदी का पानी कम होने पर रस्सियों का जाल बनाकर जवानों की तलाश शुरू की है। तीन नाव से जाल की मदद लेकर टीम के 40 जवान नदी में तलाश कर रहे हैं। नदी के 5 किलोमीटर क्षेत्र तलाशी जारी है। साथ ही पलटी नाव को निकाल लिया गया है।
एसडीईआरएफ के अधिकारी ने बताया कि कुंवारी नदी में नदी में रेस्क्यू टीम की नाव पलटी, जिससे जवान हरदास चौहान और प्रवीण कुशवाहा लापता हो गए हैं। इनकी तलाश में एसडीईआरएफ जवान लगे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार को कचोंगरा गांव की कुंवारी नदी उफान पर थी। नदी के बीच फंसी गाय को निकालने की कोशिश में विजय नाम का ग्रामीण फंस गया था। उसे बचाने के लिए भाई नदी में उतरा था, लेकिन ग्रामीण की पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। इस दौरान भाई सुनील को नदी में फंसा देखकर कुछ लोग नदी में उतर गए वे भी पानी के तेज बहाव में फंस गए।
नदी के तेज बहाव में ग्रामीणों के फंसने की सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ की टीम कचोंगरा गांव पहुंची। इसके बाद जवानों ने ग्रामीणों का रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। इस दौरान जवानों की नाव भंवर में फंसकर नदी में पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी की मदद लेकर गोताखोर और एक जवान को बाहर निकाला, लेकिन जैकेट निकलने के कारण दो जवान नदी में बह गए। फिलहाल दोनों जवानों की तलाश की जा रही है।
जाल की मदद से जवानों की तलाश जारी
एसडीईआरएफ के अधिकारी ने बताया कि कुंवारी नदी में नदी में रेस्क्यू टीम की नाव पलटी, जिससे जवान हरदास चौहान और प्रवीण कुशवाहा लापता हो गए हैं। इनकी तलाश में एसडीईआरएफ जवान लगे हुए हैं।
जानें कैसे हुआ हादसा
रेस्क्यू टीम की पलटी नाव, बहे दो जवान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एमपी टीईटी आवेदन अंतिम तारीख आज, टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने पर शिक्षक कर रहे भूख हड़ताल
By Manya Jain
न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया, व्यापारी संकट में
By Jyoti Mahender Bhardwaj
फंड की कमी में फंसा कैंसर का इलाज: MP में हर साल 80 हजार मरीज बढ़ रहे, सरकारी मशीनें बंकरों में कैद
By Amresh Kushwaha
आनंद महिंद्रा को चंबल रिवर फ्रंट की खूबसूरती ने किया चकित, पहले समझे AI अब वंडरर लिस्ट में शामिल
By Jageshwar prasad
राजस्थान में नया कृषि समाधान: काजरी के वैज्ञानिकों ने मोठ की 4 नई किस्में लॉन्च कीं
By Jyoti Mahender Bhardwaj
नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाएगी MP सरकार: अमरकंटक में बसेगा नया शहर, 11 हजार हेक्टेयर में विकसित होगी सैटेलाइट सिटी
By Amresh Kushwaha
धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति
By Harrison Masih