Railway News : वर्धा स्टेशन तक ही जाएगी यह एक्सप्रेस, जानें पूरी डिटेल
Vikram Jain | Oct 21, 2024, 19:50 IST
Amravati Jabalpur Express will get short terminated origin
अगर आप महाराष्ट्र अमरावती के लिए यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि तकनीकी कार्यों की वजह से रेलवे ने इटारसी से गुजरने वाली एक एक्सप्रेस को शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट करने का फैसला लिया है।
BHOPAL. जबलपुर और इटारसी से महाराष्ट्र के अमरावती जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ने जबलपुर-अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस को शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट करने का फैसला लिया है। यह एक्सप्रेस 2- 2 ट्रिप वर्धा स्टेशन (Wardha Railway Station) पर शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट होगी। यह ट्रेन वर्धा-अमरावती के बीच कैंसिल रहेगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से गुजरती है।
दरअसल, रेलवे ने भुसावल मंडल के बडनेरा स्टेशन पर तकनीकी कार्यों के चलते जबलपुर-अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस को 2- 2 ट्रिप वर्धा स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट करने का फैसला लिया है। अमरावती के पास बडनेरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य का होना है। यह एक्सप्रेस बडनेरा, नागपुर, आमला, इटारसी होकर जबलपुर जाती है।
गाड़ी संख्या 12160 जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस 26 और 27 अक्टूबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर वर्धा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वर्धा-अमरावती के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 12159 अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस 27 और 28 अक्टूबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर वर्धा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट यानी समय शाम 18:25 बजे रवाना होगी, अमरावती-वर्धा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस-139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके ही यात्रा प्रारंभ करें।
बडनेरा स्टेशन पर चलेगा काम
वर्धा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 12159 अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस 27 और 28 अक्टूबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर वर्धा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट यानी समय शाम 18:25 बजे रवाना होगी, अमरावती-वर्धा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
By Neel Tiwari
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
By Mukesh Sharma
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
By Ramanand Tiwari
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
By Manya Jain
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
By Sandeep Kumar
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
By Sandeep Kumar