पारिवारिक विवाद में ASI ने किया पत्नी और साली का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार
Vikram Jain | Dec 03, 2024, 15:30 IST
MP Bhopal ASI killed his wife and sister-in-law by stabbing him
भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एएसआई ने चाकू से हमला करके पत्नी और साली की हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद फरार एएसआई को मंडला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से डबल मर्डर से सनसनी मच गई। भोपाल में पुलिस विभाग के ASI ने अपनी पत्नी और साली की चाकू से हमला करके दोनों की हत्या कर दी। वारदात भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में हुई है। वारदात के ऐशबाग क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने फरार एएसआई को मंडला से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ASI योगेश मरावी मंडला में पदस्थ है। मंगलवार को योगेश मरावी और पत्नी विनीता के बीच घर में किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गुस्साए एएसआई योगेश मरावी पत्नी और साली पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। हमले के दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। घर की काम करने वाली महिला घर पहुंची तो उसे बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी, जिसके महिला ने पुलिस को सूचना दी।
वारदात की सूचना मिलते ही ऐशबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद पुलिस घटनास्थल की जांच करते हुए दोनों महिलाओं के शव को कब्जे में लिया। इसके साथ ही पुलिस ने फरार एएसआई योगेश मरावी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की है जिसमें आरोपी एएसआई योगेश मरावी के घर में जाते हुए कैद हुआ। जांच में यह सामने आया है कि पति और पत्नी के कई दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने आशंका जताई है कि विवाद के कारण हत्या को अंजाम दिया गया है।
भोपाल में डबल मर्डर के मामले में फरार एएसआई की तलाश के लिए भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र और अति. पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने टीम आरोपी की तलाश शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज और जांच में सामने आया कि आरोपी योगेश मरावी ने सफेद रंग की कार (क्र. CG04HS1052) से भोपाल आया था, और पत्नी और साली की हत्या करने के बाद फरार हो गया था। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और आरोपी योगेश मरावी की फोटो नजदीकी जिलों और आरोपी के गृह जिले मंडला के थानों पर भेजी गई। जिसके बाद मंडला पुलिस ने नैनपुर थाने की चौकी पिण्डरई क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी योगेश और उसके चालक मोहित को पुलिस ने पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
विवाद के बाद पत्नी और साली की हत्या
पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका
आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन
मंडला पुलिस ने किया गिरफ्तार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari