MP में लोकायुक्त का एक्शन, 20 हजार की रिश्वत लेते इंजीनियर रंगे हाथों गिरफ्तार, मांगा 10% कमीशन

Vikram Jain | May 22, 2024, 18:46 IST
Share
MP Bhopal bribe taking engineer arrested Pachor Rajgarh News
MP Bhopal bribe taking engineer arrested Pachor Rajgarh News

मध्‍य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले दिनों दिन बढ़ रहे हैं। भोपाल लोकायुक्त ने राजगढ़ जिले में रिश्वतखोर इंजीनियर को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे गिरफ्तार किया है। इंजीनियर ने निर्माण कार्य के मूल्यांकन के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में भ्रष्ट आधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। भोपाल लोकायुक्त ने राजगढ़ जिले में कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त ने राजगढ़ में जनपद पंचायत के इंजीनियर को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। सारंगपुर जनपद में पदस्थ इंजीनियर ने गांव में हुए निर्माण कार्यों के मूल्यांकन के एवज में 10 प्रतिशत राशि मांगी थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने इंजीनियर को राजगढ़ में उसके घर से पकड़ा है।

मूल्यांकन के लिए 10 प्रतिशत कमीशन मांगा

भोपाल लोकायुक्त ने यह कार्रवाई सुल्तानिया गांव के सरपंच जितेन्द्र कुमार मालवीय की शिकायत पर की है। यह शिकायत 16 मई को की गई थी। जितेन्द्र कुमार मालवीय ने बताया कि उसने पचोर तहसील की ग्राम पंचायत सुल्तानिया में शमशान घाट के सामने सीसी रोड और थेल टंकी का निर्माण कराया गया है। जिसका मूल्यांकन पंचायत विभाग के इंजीनियर गोविंद कुमार अहिरवार को करना है। इस निर्माण कार्य के भुगतान के एवज में इंजीनियर गोविंद अहिरवार 10 प्रतिशत के हिसाब से 67 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। मामले में शिकायत के बाद सत्यापन कर लोकायुक्त ने इंजीनियर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा

भोपाल लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक मनु व्यास के निर्देश पर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए इंजीनियर गोविंद अहिरवार को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त ने रिश्वतखोर इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के के केस दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू की है। टीम का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला ने किया गया। टीम में निरीक्षक उमा कुशवाह ट्रैप कर्ता अधिकारी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पवन आरक्षक, अवध, संदीप कुशवाह शामिल रहे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

राजगढ़ में रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार, इंजीनियर गोविंद कुमार गिरफ्तार, राजगढ़ पचोर न्यूज, भोपाल लोकायुक्त एसपी मनु व्यास, Engineer arrested for taking bribe in Rajgarh, Engineer Govind Kumar arrested, Rajgarh Pachor News, Bhopal Lokayukta SP Manu Vyas

Tags:
  • राजगढ़ में रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार
  • इंजीनियर गोविंद कुमार गिरफ्तार
  • राजगढ़ पचोर न्यूज
  • भोपाल लोकायुक्त एसपी मनु व्यास
  • Engineer arrested for taking bribe in Rajgarh
  • Engineer Govind Kumar arrested
  • Rajgarh Pachor News
  • Bhopal Lokayukta SP Manu Vyas
  • पचोर तहसील की ग्राम पंचायत सुल्तानिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि