MPPSC की गलतियों से मुश्किलें झेल रहे अभ्यर्थी, नहीं हो रहा सुधार

Sanjay Sharma | Nov 18, 2024, 19:33 IST
Share
MP Bhopal Candidates troubled by back to back mistakes MPPSC exams
MP Bhopal Candidates troubled by back to back mistakes MPPSC exams

MPPSC की परीक्षाओं में बीते 3 सालों में सबसे ज्यादा गड़बड़ी प्रश्न पत्र सेट करने में हुई है। इसके कारण अलग-अलग परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों से कई बार प्रश्न डिलीट करने पड़े तो कई बार दूसरे उपाए करने पड़े हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) गलतियों का पुतला बन गया है। प्रतियोगी परीक्षा के संचालन में बार-बार आयोग गलतियां दोहरा रहा है। कभी एग्जाम पेपर में प्रश्न ही गलत पूछ लिया जाता है, तो कभी वैकल्पिक उत्तर एक से ज्यादा हो जाते हैं। ऐसी गड़बड़ी पर जब अभ्यर्थी सवाल खड़‍े करते हैं तो प्रश्न को पेपर से ही विलोपित कर दिया जाता है। यानी कि इस प्रश्न को प्रश्न पत्र से हटा दिया जाता है। लेकिन इसके कारण नार्मलाइजेशन मेधावियों के परीक्षा परिणाम के प्रतिशत को गड़बड़ा देता है।

नतीजा कई मेधावी अव्वल रहने के बाद पिछड़ जाते हैं तो कुछ सिलेक्शन लिस्ट से ही बाहर हो जाते हैं। बीते तीन सालों में MPPSC की परीक्षाओं में सबसे ज्यादा गड़बड़ी प्रश्न पत्र सेट करने में हुई है। इसके कारण अलग_अलग परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों से कई बार प्रश्न डिलीट करने पड़े तो कई बार दूसरे उपाए करने पड़े हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा-2022 में गड़बड़ी

बीते सालों में हुए गड़बड़झाले की बात से पहले साल 2024 में MPPSC द्वारा ली गई प्रतियोगी परीक्षाओं की करते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा- 2022 हाल ही में संचालित हुई है। इसमें भी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग गलती कर बैठा। परीक्षा की आंसर की (answer key) को देखकर एक बार फिर परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने अपना सिर पीट लिया है। इसमें भी प्रश्न पत्र और उसके वैकल्पिक जवाब सेट करने में आयोग से चूक हुई है। चयन परीक्षा में अलग-अलग विषयों के प्रश्न पत्रों में कई छोटी-बड़ी गलतियां हुई हैं। जिसके कारण प्रश्न हटाने पड़े हैं।

प्रश्नों में गलतियां, कैंसिल हुई परीक्षा

बीते चार माह में एमपीपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दो परीक्षा संचालित की थीं। एक परीक्षा 9 जून को जबकि दूसरी 4 अगस्त को ली गई। 9 जून को हुई परीक्षा में अलग-अलग विषयों से संबंधित प्रश्नों को त्रुटियों की वजह से उन्हें निरस्त करना पड़ा इसके साथ ही कुछ प्रश्नों के सही उत्तर के रूप में एक से ज्यादा विकल्प मान्य करना मजबूरी बना। परीक्षा में गणित, वाणिज्य, होम साइंस विषय में 2-2 प्रश्न, संस्कृत में एक, हिन्दी, वनस्पति शास्त्र और अंग्रेजी विषय में 3-3 प्रश्न निरस्त किए गए। वहीं सोशल स्टडी, संस्कृत, अंग्रेजी में एक-एक, इतिहास में 2 प्रश्न और गणित, होम साइंस में 3-3 जबकि वनस्पति शास्त्र विषय में चार प्रश्नों के एक से ज्यादा विकल्प उत्तर के रूप में मान्य करना पड़ा।

4 अगस्त 2024 हुई परीक्षा में चूक

इसी साल 4 अगस्त को हुई परीक्षा में भी मप्र लोक सेवा आयोग से कई चूक हुईं। सोशल स्टडी विषय में त्रुटि की वजह से दो प्रश्न निरस्त किए गए जबकि एक प्रश्न में एक से ज्यादा विकल्प उत्तर के रूप में मान्य किए गए। प्राणी शास्त्र में एक प्रश्न निरस्त करना पड़ा और उत्तर में एक से ज्यादा विकल्प मान्य करने पड़े। रसायन शास्त्र में तो 5 प्रश्न निरस्त करना पड़ा तो तीन के उत्तरों में एक से ज्यादा विकल्प स्वीकार करना पड़ गया। अर्थशास्त्र और भूगोल, भौतिकी और राजनीति शास्त्र में एक-एक प्रश्न गलती के कारण प्रश्न पत्र से हटाया गया। अर्थशास्त्र, भौतिक शास्त्र और राजनीति शास्त्र में एक-एक प्रश्न के उत्तर के रूप में दो या ज्यादा विकल्प सही मानने पड़े। उधर, समाज शास्त्र और भूगोल में दो-दो प्रश्नों के उत्तर में दो से ज्यादा विकल्पों को मान्य करना पड़ा।

प्रश्न पत्र और आंसर की पर विवाद

प्रदेश में आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इसके साथ ही प्रश्न पत्र और आंसर की पर विवाद शुरू हो गया। जिसे देखते हुए आयोग ने आंसर की वेबसाइट से हटा दी थी। आंसर की में सेट-C के दूसरे प्रश्न पत्र में 19 के उत्तर गलत दर्शाए गए थे। बाद में आयोग की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया था। इसमें सफाई दी गई थी कि इस प्रश्न पत्र में केवल पासिंग स्कोर लाना ही जरूरी है।

गड़बड़ा गई हजारों अभ्यर्थियों की स्कोरिंग

राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 प्री के सवालों की फाइनल आंसर की जारी की है जिसमें फिर से गलतियां की गई हैं। आयोग ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 प्री के सवालों की प्रोविजनल आंसर की पर लगी आपत्तियों के निराकरण के बाद शुक्रवार रात फाइनल आंसर की जारी कर दी है, लेकिन इसमें दोबारा त्रुटि हो गई है। एक प्रश्न (स्पेमिंग, फिशिंग संबंधी) में टाइपिंग एरर था जिसे मान्य किया है। दो प्रश्न हटा दिए गए जबकि इनमें से एक के लिए दो विकल्प मान्य किए जाने थे। आयोग की जल्दबाजी के कारण हजारों अभ्यर्थियों की स्कोरिंग गड़बड़ा गई है। इस परीक्षा के माध्यम से 110 पदों के लिए 1.34 लाख अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

ये है दो परीक्षाओं में हुई त्रुटियों की स्थिति...

9 जून 2024

विषय निरस्त प्रश्न एक से ज्यादा मान्य विकल्प वाले उत्तर
सोशल स्टडी 00 01
गणित 02 03
संस्कृत 01 01
इतिहास 00 02
हिन्दी 03 00
बॉटनी 03 04
कॉमर्स 02 00
अंग्रेजी 03 01
होम साइंस 02 03
4 अगस्त 2024

विषय निरस्त प्रश्न एक से ज्यादा मान्य विकल्प वाले उत्तर
सोशल स्टडी 02 01
प्राणी शास्त्र 01 01
कैमेस्ट्री 05 03
अर्थशास्त्र 01 01
भूगोल 01 02
भौतिक शास्त्र 01 01
राजनीति शास्त्र 01 01
समाज शास्त्र 03 02

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh Public Service Commission
  • परीक्षा में गड़बड़ी
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • MPPSC के प्रश्न पत्र में गलती
  • MPPSC exams mistakes
  • MPPSC exams case
  • एग्जाम आंसर की
  • exam answer key
  • एमपीपीएससी एग्जाम में गड़बड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती